फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mahindra marazzo booking cross 10000 units,know the details of this new car

Mahindra Marazzo बनी भारतीयों की पहली पसंदीदा कार, 1 महिने में मिले 10000 ग्राहक

Sat, 20 Oct 2018 12:48 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Oct 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
mahindra marazzo booking cross 10000 units,know the details of this new car
marrazo

महिंद्रा ने हाल ही में अपनी कार मराजो को भारत में लांच किया था। जिसके बाद से ही इस कार ने मार्केट में धूम मचा रखी है। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मराजो की बुकिंग मात्र 1 माह में 10 हजार पार कर गई है। जिस तरह से इस कार की शुरूआत हुई कहा जा सकता है कि आने वाले समय में यह कार अपनी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी इनोवा क्रिस्टा को मात देगी। 

विज्ञापन


फिलहाल, यह कार बुकिंग में तो आगे निकल गई है लेकिन देखना यह होगा कि इसकी परर्फोमेंस लोगों को कितना आकर्षित कर पाती है। बता दें, मराजो को कंपनी ने चार वेरियंट में लांच किया था। जिनमें M2, M4, M6 और M8 आदि शामिल है। महिंद्रा कार में 1.5-लीटर का चाार-सिलिंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है जो कि 120 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। 
विज्ञापन


कार की फ्रंट ग्रिल को शार्क के दांतों जैसा बनाया गया है। इस कार में सबसे आकर्षक का केन्द्र इसका शार्क फिन ऐंटीना और शार्क टेल लैम्प जो कि शार्क की पूंछ जैसा दिखता है। मराजो में 7 और 8 सीटर केबिन लेआउट दिया गया है। मराजो के केबिन में छत पर लगे एयर-कन्डीशनिंग वेन्ट सिस्टम दिए गये हैं। जो कि बीच से पूरी कार को मिनटों में ठंडा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

mahindra marazzo booking cross 10000 units,know the details of this new car
marrazo

कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें पियानो ब्लैक डैशबोर्ड दिया गया है। कार के सेंटर कंसोल में 7 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ नीचे एचवीएसी कंट्रोल दिया गया है। कार में ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम दिया गया है। कार में तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील हैं जो ऑडियो, ब्लूटूथ टेलेफॉनिक और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाओं से लैस हैं।

कार की हेडलैम्प को भी काफी आकर्षक लुक देने की कोशिश की गई है। मराजो टवीन चैम्बर प्रोजैक्टर हेडलैम्प से लैस है। कार की शुरुआती कीमत 9,99,000 रुपये से शुरू होती है  जो की एम 2 वैरियंट की कीमत है। कार के एम 4 वैरियंट की कीमत 10,95,00, एम6 की कीमत 12,40,000, वहीं एम 8 वैरियंट की कीमत 13,90,000 रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed