Mahindra XUV300 अब ऑटोमैटिक गियर में हुई लॉन्च, मैन्युअल वर्जन है सिर्फ इतनी महंगी
महिंद्र एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 को अब Automated Manual Transmission (AMT) में लांच कर दिया है। नई ऑटो शिफ्ट टेक्नोलॉजी XUV300 के W8 डीजल वेरियंट और इसके ऑप्शनल पैक W8(O) में मिलेगी। खास बात यह कि मैनुअल वर्जन की तुलना में AMT की कीमत 55,000 रुपये ज्यादा है। XUV300 में 3 कलर्स मिलेंगे।
इंजन और फीचर्स
इंजन की बात करें, तो XUV300 डीजल AMT में 1.5L टर्बो डिजेल इंजन लगा है, जोकि 117hp की पावर 300Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इस मॉडल में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, किक-डाउन शिफ्ट, डाउन-हिल मोड और स्मार्ट स्टीयरिंग मोड समेत फीचर्स मिलते हैं।
लुक्स और फीचर्स
XUV300 के फ्रंट में स्लिम ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और डेटाइम रनिंग लैम्प्स (DRLs) दिए गए हैं। ब्लैक कलर में दी गई फॉग लैम्प हाउसिंग एक पतली डीआरएल स्ट्रिप के जरिये हेडलैम्प से जुड़ी है, जिससे इसका लुक देखते ही बनता है। इसका साइड प्रोफाइल और रियर लुक काफी स्मार्ट है, साथ ही इसके स्टाइलिश टेल लैम्प बेहतरीन नजर आते हैं। इस गाड़ी में डुअल एयरबैग्स, ABS, 4 व्हील्स डिस्क ब्रेक, पावर विंडो, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स कैमरा और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। वहीं इसके टॉप वेरियंट W8 (O) में 7-एयरबैग्स, 17-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर और सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल किये गये हैं।