फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mahindra hiked the price of new launch marazzo car,know what will be the new price

महिंद्रा बढ़ाने जा रहा है अपनी नई कार की कीमत, लांच होते ही बिक गई थी 10,000 यूनिट

Sun, 18 Nov 2018 11:43 AM IST
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
आॅटो डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 18 Nov 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
Mahindra hiked the price of new launch marazzo car,know what will be the new price
mahindra marazzo

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में अपनी कार मराजो को भारत में लांच किया था। जिसके बाद से ही इस कार ने मार्केट में धूम मचा रखी है। मराजो की बुकिंग मात्र 1 माह में 10 हजार पार कर गई थी। फिलहाल, कंपनी ने इस कार की कीमत में  30,000 से 40,000 रुपए बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि बढ़ी हुई कीमत 1 जनवरी 2019 से लागू होंगी।

विज्ञापन


अभी  M2 मॉडल की कीमत बाजार में 9.99 लाख रुपए, M4 मॉडल की कीमत 10.95 लाख रुपए, M6 मॉडल की कीमत 12.40 लाख रुपए और M8 मॉडल की कीमत 13.90 लाख रुपए है।बता दें, मराजो को कंपनी ने चार वेरियंट में लांच किया था। जिनमें M2, M4, M6 और M8 आदि शामिल है।
विज्ञापन


महिंद्रा कार में 1.5-लीटर का चाार-सिलिंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है जो कि 120 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। कार की फ्रंट ग्रिल को शार्क के दांतों जैसा बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार में सबसे आकर्षक का केन्द्र इसका शार्क फिन ऐंटीना और शार्क टेल लैम्प जो कि शार्क की पूंछ जैसा दिखता है। मराजो में 7 और 8 सीटर केबिन लेआउट दिया गया है। मराजो के केबिन में छत पर लगे एयर-कन्डीशनिंग वेन्ट सिस्टम दिए गये हैं। जो कि बीच से पूरी कार को मिनटों में ठंडा करेंगे।


कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें पियानो ब्लैक डैशबोर्ड दिया गया है। कार के सेंटर कंसोल में 7 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ नीचे एचवीएसी कंट्रोल दिया गया है। कार में ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम दिया गया है। कार में तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील हैं जो ऑडियो, ब्लूटूथ टेलेफॉनिक और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाओं से लैस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed