{"_id":"611269fa8ebc3e7b890c2c0b","slug":"mahindra-and-mahindra-to-recall-29-878-pick-up-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahindra : महिंद्रा के वाहन में आई यह बड़ी खराबी, करीब 30 हजार गाड़ियों को वापस मंगाएगी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Mahindra : महिंद्रा के वाहन में आई यह बड़ी खराबी, करीब 30 हजार गाड़ियों को वापस मंगाएगी
Tue, 10 Aug 2021 05:28 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 10 Aug 2021 05:28 PM IST
सार
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने मंगलवार को कहा कि वह खराब असेंबली के संदेह के बीच खराब फ्ल्यूड पाइप को बदलने के लिए अपने पिकअप वाहनों की 29,878 यूनिट्स को रिकॉल कर रही है।
विज्ञापन
महिंद्रा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने मंगलवार को कहा कि वह खराब असेंबली के संदेह के बीच खराब फ्ल्यूड पाइप को बदलने के लिए अपने पिकअप वाहनों की 29,878 यूनिट्स को रिकॉल कर रही है।
महिंद्रा ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि कंपनी ने अनुचित असेंबली के संदेह के लिए जनवरी 2020 और फरवरी 2021 के बीच निर्मित कुछ पिकअप वाहनों में एक फ्ल्यूड पाइप का निरीक्षण और रिप्लेसमेंट की घोषणा की है।
यह रिकॉल 29,878 वाहनों के एक बैच तक सीमित है और कंपनी के ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के मुताबिक है।
ऑटो प्रमुख ने कहा, "निरीक्षण और बाद में सुधार सभी ग्राहकों के लिए मुफ्त किया जाएगा, जिन्हें कंपनी द्वारा व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा। अपने ग्राहकों के लिए परेशानी मुक्त अनुभव सुनिश्चित करने के प्रयास में, कंपनी लगातार इस गतिविधि को अंजाम दे रही है।"
विज्ञापन
कंपनी की यह कार्रवाई वाहन रिकॉल पर स्वैच्छिक कोड के अनुपालन में भी है।
पिछले महीने, कंपनी ने नासिक कारखाने में बने अपने कुछ वाहनों में डीजल इंजनों के सक्रिय निरीक्षण और रिप्लेसमेंट करने की घोषणा की, जो कि एक खास तारीख पर और चुनिंदा बैच में कारखाने में दूषित ईंधन के कारण इंजन के पुर्जों के समय से पहले खराब होने के संदेह में था।
कंपनी का यह रिकॉल 21 जून और 2 जुलाई, 2021 के बीच बने 600 से कम वाहनों के सीमित बैच के लिए था और कंपनी के ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण के मुताबिक था।
फरवरी में, ऑटोमेकर ने अपनी थार एसयूवी के डीजल इंजन वेरिएंट के 1,577 यूनिट्स को रिकॉल किया था। उस समय कंपनी ने इन वाहनों के इंजन के हिस्से में खराब कैमशेफ्ट को बदलने के लिए इन्हें रिकॉल किया था।