फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mahindra and mahindra to launch new SUV models and Electric cars mahindra xuv 500 new model 2021 mahindra scorpio 2021 launch date in india

नए साल में महिंद्रा का धमाका, लॉन्च करेगी कई एसयूवी और इलेक्ट्रिक कारें, सबसे पहले आ रही है यह कार

Mon, 04 Jan 2021 12:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 04 Jan 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
mahindra and mahindra to launch new SUV models and Electric cars mahindra xuv 500 new model 2021 mahindra scorpio 2021 launch date in india
Mahindra XUV500 - फोटो : Mahindra
घरेलू ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की दिसंबर के महीने में भले ही बिक्री में 10.3 फीसदी घटी है। लेकिन कंपनी नए साल में कई धमाके करने की तैयारी में है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का बाजार काफी बड़ा हो रहा है। इसे देखते हुए कंपनी नए साल पर कई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने वाली है। इसके साथ ही महिंद्रा एसयूवी के भी कई शानदार मॉडल्स लॉन्च करने वाली है। इसमें न्यू जेनरेशन Mahindra XUV500 (एक्सयूवी 500) और Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कॉपियो) का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल भी शामिल है। इन दो लोकप्रिय एसयूवी को नए अवतार में पेश करने के बाद महिंद्रा अगले कुछ महीनों में अपनी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी eKUV100 और eXUV300 लॉन्च करने वाली है। कार प्रेमियों को महिंद्रा की इन इलेक्ट्रिक कारों का लंबे समय से इंतजार है। 
विज्ञापन

न्यू जेनरेशन XUV 500 में क्या होगा खास
रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने लोकप्रिय एसयूवी XUV 500 के न्यू जेनरेशन मॉडल को जनवरी के आखिर में या फरवरी में लॉन्च करने की तैयारी में है। न्यू जेनरेशन XUV 500 एक 7-सीटर एसयूवी है जिसमें पुराने मॉडल की तुलना में बहुत सारे कॉस्मेटिक बदलाव देखने के मिलेंगे। लुक और फीचर्स के लिहाज से नया मॉडल आउटगोइंग मॉडल की तुलना में काफी शानदार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू जेनरेशन XUV 500 का इंजन
XUV 500 न्यू जेनरेशन मॉडल के इंजन का बात करें तो इसमें 2.0 लीटर mStallion पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। पेट्रोल इंजन 190bhp का पावर और टर्बो डीजल इंजन 180bhp का पावर जेनरेट करता है। सबसे खास बात यह है कि महिंद्रा न्यू जेनरेशन XUV 500 में ड्राइविंग असिस्टेंस का फीचर्स भी उपलब्ध करा सकती है। इस सेगमेंट की किसी कार में यह शानदार फीचर्स नहीं मिलता है। 
विज्ञापन

नेक्स्ट जेनरेशन Scorpio
महिंद्रा जल्द ही अपनी बेहद लोकप्रिय और बेस्ट सेलिंग एसयूवी Scorpio के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल Mahindra Scorpio 2021 को भी भारतीय बाजार में उतारने वाली है। एसयूवी के नए मॉडल को आउटगोइंग मॉडल की तुलना में काफी शानदार और आकर्षक बनाया गया है। इसमें कई सारे कॉस्मेटिक बदवाल देखने को मिलेंगे। 

न्यू स्कॉर्पियो का इंजन
न्यू स्कॉर्पियो में 2.0 लीटर mStallion पेट्रोल इंजन के साथ ही डीजल इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा। यह इंजन 150bhp से लेकर 158bhp तक का पावर जेनरेट करता है। इन दोनों ही एसयूवी में 6 स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। इसके साथ ही यह दोनों एसयूवी महिंद्रा के नए लोगो के साथ नजर आएगी। 

आएंगी ये इलेक्ट्रिक कारें
कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें काफी लोकप्रिय हो रही हैं। इस सेगमेंट की बढ़ती मांग को देखते हुए नए साल में कंपनी Mahindra eKUV100 और Mahindra eXUV300 कार को लॉन्च करने वाली है। महिंद्रा ने अपनी इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों को पिछले साल फरवरी में आयोजित किए गए दिल्ली ऑटो एक्सपो में पेश किया था। इसके बाद कंपनी New Mahindra Treo, Treo Zor के साथ ही Mahindra Atom इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल को भी लॉन्च करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed