{"_id":"5fca8e738ab2b8551d7ca11d","slug":"mahindra-and-mahindra-register-24-2-percent-year-on-year-domestic-growth-in-passenger-segment-in-november-2020","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा के पैसेंजर वाहनों की भारत में धूम, नवंबर महीने में 24.2 फीसदी ज्यादा हुई बिक्री","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
महिंद्रा के पैसेंजर वाहनों की भारत में धूम, नवंबर महीने में 24.2 फीसदी ज्यादा हुई बिक्री
Sat, 05 Dec 2020 11:13 AM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
2020 Mahindra Scorpio BS6
- फोटो : Mahindra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) ने नवंबर महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। महिंद्रा ने नवंबर 2020 में कुल 42,731 वाहनों (पैसेंजर वाहन+कॉमर्शियल वाहन+निर्यात) की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2029 में महिंद्रा ने कुल 41,235 वाहनों (पैसेंजर वाहन+कॉमर्शियल वाहन+निर्यात) की बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर महीने में महिंद्रा की कुल 3.63 फीसदी ज्यादा गाड़ियों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की बात करें, तो नवंबर 2020 में महिंद्रा के कुल 18,212 पैसेंजर वाहनों (इनमें यूवी, कार और वैन्स शामिल हैं) की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, नवंबर 2019 में महिंद्रा के कुल 14,637 पैसेंजर वाहनों की घरेलू बाजार बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर महीने में महिंद्रा के पैसेंजर वाहनों की 24.42 फीसदी ज्यादा बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कंपनी की बिक्री में 4.56 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। नवंबर 2020 में महिंद्रा के कुल 22,883 कॉमर्शियल वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी के कुल 23,977 यूटीलिटी वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी।
निर्यात में भी कंपनी को गिरावट का सामना करना पड़ा। नवंबर 2020 में महिंद्रा ने भारत से बाहर कुल 1,636 वाहनों का निर्यात किया। जबकि, नवंबर 2019 में महिंद्रा ने 2,621 वाहनों का निर्यात किया था। इस दौरान महिंद्रा के निर्यात में 37.58 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
इससे पहले पिछले महीने जहां ज्यादातर वाहन कंपनियों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, त्योहारी सीजन भी महिंद्रा की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई थी। कंपनी ने अक्तूबर 2020 में कुल 44,359 वाहनों (पैसेंजर वाहन+कॉमर्शियल वाहन+निर्यात) की बिक्री की थी। जबकि, महिंद्रा ने अक्तूबर 2029 में कुल 51,896 वाहनों (पैसेंजर वाहन+कॉमर्शियल वाहन+निर्यात) की बिक्री की थी।
यूटीलिटी व्हीकल सेगमेंट में कंपनी की बिक्री में 3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी। अक्तूबर 2020 में महिंद्रा के कुल 18,317 यूटीलिटी वाहनों की बिक्री हुई थी। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी के कुल 17,785 यूटीलिटी वाहनों की बिक्री हुई थी।
पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में अक्तूबर 2020 में महिंद्रा के कुल 18,622 पैसेंजर वाहनों (इनमें यूवी, कार और वैन्स शामिल हैं)की बिक्री हुई थी। जहां पिछले साल की तुलना में मामूली बढ़त दर्ज की गई थी।
यूटीलिटी व्हीकल सेगमेंट में कंपनी की बिक्री में 3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी। अक्तूबर 2020 में महिंद्रा के कुल 18,317 यूटीलिटी वाहनों की बिक्री हुई थी। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी के कुल 17,785 यूटीलिटी वाहनों की बिक्री हुई थी।
पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में अक्तूबर 2020 में महिंद्रा के कुल 18,622 पैसेंजर वाहनों (इनमें यूवी, कार और वैन्स शामिल हैं)की बिक्री हुई थी। जहां पिछले साल की तुलना में मामूली बढ़त दर्ज की गई थी।