फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mahindra and Mahindra launch AMT Diesel variant of XUV300 SUV

Mahindra XUV300 अब आई AMT में, कीमत 10 लाख से भी कम

Mon, 23 Sep 2019 09:56 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 23 Sep 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Mahindra and Mahindra launch AMT Diesel variant of XUV300 SUV
XUV300 Launch Picture 01

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 का नया वेरियंट लॉन्च किया है। कंपनी ने ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) के साथ नया डीजल वेरियंट निकाला है। XUV300 का मुकाबला टाटा नेक्सन, फोर्ड इकोस्पोर्ट, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा से है।

विज्ञापन


महिंद्रा के मुताबिक XUV300 का नया एएमटी वेरियंट W6 बाजार में उतारा गया है और डीजल में मिलेगा। W6 एएमटी 300 एनएम का टॉर्क देगा। इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक वैरियेबल ज्योमेट्री टर्बोचार्जर मिलेगा, जो 116.6 पीएस की पावर देगा। साथ ही इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) और हिल स्टार्ट असिस्ट भी मिलेगा।  
विज्ञापन


XUV300 का मुकाबला टाटा नेक्सन, फोर्ड इकोस्पोर्ट, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा से है। वहीं कंपनी ने नए वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी है। कंपनी फिलहाल इसकी तीन से चार हजार यूनिट्स की ही बिक्री कर पा रही है। हालांकि कंपनी ने अप्रैल से अगस्त, 2019 तक अपना मार्केट शेयर 6.89 फीसदी से 8.08 फीसदी भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


XUV300 पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट्स में आती है, जिसमें पहली बार इस सैगमेंट में डुअल जोन फुली ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स मिलते हैं। वहीं सेफ्टी के लिए इसमें सात एयरबैग्स जिसमें ड्राइवर के घुटनों के लिए एयरबैग्स जैसे फीचर भी मिलते हैं। साथ ही यह स्टैंडर्ड फोर व्हील डिस्क ब्रेक के साथ आती है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed