{"_id":"5d32ef5b8ebc3e6d243bbd3f","slug":"mahindra-and-mahindra-chairman-anand-mahindra-share-the-jugaad-tweet-for-covered-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग के लिए आनंद महिंद्रा का ‘जुगाड़’ है कमाल का, आ सकता है आपके काम","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
पार्किंग के लिए आनंद महिंद्रा का ‘जुगाड़’ है कमाल का, आ सकता है आपके काम
Sat, 20 Jul 2019 04:28 PM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 20 Jul 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
anand mahindra alturas g4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके घर में बाइक स्कूटर के लिए पार्किंग की जगह नहीं है, तो देश की एसयूवी निर्माता कंपनी मंहिद्रा एंड महिंद्रा ने एक शानदार जुड़ा सुझाया है। प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिये बेहद खतरनाक है। सालों से पर्यावरण विशेषज्ञ प्लास्टिक उत्पादों पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार के अलावा देश के कई स्वयं सेवी संगठऩ और कंपनियां प्लास्टिक के रिसाइकल को लेकर जागरूकता की मुहिम चला रही है। महिंद्रा ग्रुप भी इन्हीं में से एक है। कंपनी के चैयरमैन आनंद महिंद्रा ने हाल ही में एक ट्विट करके अपने ऑफिस में प्लास्टिक की बॉटल्स पर बैन लगाने का फैसला किया है। वहीं उन्होंने प्लास्टिक को दोबारा से उपयोग में लाने का अनोखा तरीका भी बताया है, जिसके बाद उनके इस तरीके की लोग सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
I had tweeted about banning plastic water bottles in my office & I suppose that could apply to a number plastic products around us. But good to see people creatively recycling stuff as well! pic.twitter.com/T0780KLUrIविज्ञापन विज्ञापन— anand mahindra (@anandmahindra) July 18, 2019
आजकल की बिजी लाइफ स्टाइल में लोग बाइक-स्कूटर की पार्किंग को लेकर बेहद परेशान रहते हैं। वहीं बरसात में तो बाहर खुले में पार्किंग करने से जंग लगने और इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स खराब होने का खतरा रहता है। वहीं उन्होंने हाल ही में एक ट्वीट किया “मैं अपने ऑफिस में प्लास्टिक की बोतलों पर प्रतिबंध लगा रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि हमारे आसपास यह कई प्लास्टिक उत्पादों पर लागू हो सकता है। लेकिन ये देख कर अच्छा लग रहा है कि रिसाइक्लिंग के लिए लोग क्रिएटिव हो रहे हैं।”
उन्होंने बड़ी प्लास्टिक की टंकी का फोटो ट्वीट किया, जिसमें एक बाइक और एक स्कूटी खड़ी थी। धूप-बारिश से बचने के लिये किसी ने क्रिएटिविटी दिखाकर टंकी को बड़े सलीके से काटा और बाइक-स्कूटी खड़ी करने के लिये जगह बनाई और कवर्ड पार्किंग तैयार कर दी।
वहीं उनके ट्वीट पर कुछ लोगों ने मजाक भी उड़ाया, तो कई ने प्लास्टिक के रिसाइकिल और दोबारा इस्तेमाल नहीं करने की कसम खाते हुए कई ऐसे फोटो ट्वीट किये, जिसमें बेकार प्लास्टिक को फिर से अनूठे ढंग से उपयोग करते दिखाया गया।