फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mahindra and Mahindra 78 percent loss of profit in second quarter of FY 2019-20

दूसरी तिमाही में 78 फीसदी घटा महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा, पहुंचा 368 करोड़ रुपये

Sat, 09 Nov 2019 01:37 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 09 Nov 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Mahindra and Mahindra 78 percent loss of profit in second quarter of FY 2019-20
Mahindra Car Plant - फोटो : File Photo (Twitter)

देश की प्रमुख वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा को जुलाई से सितंबर तिमाही में 78.44 फीसदी गिरावट के साथ टैक्स के बाद 368.43 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। वहीं पिछले साल समान तिमाही में यह 1,708.92 करोड़ रुपए था। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी की कुल आय 7.56 फीसदी  घटकर 24,149.42 करोड़ रुपए रही। यह पिछले साल सितंबर तिमाही में 26,125.49 करोड़ रुपए थी।

विज्ञापन

ऑटोमेटिव सेक्टर का रेवेन्यू 15.85 फीसदी घटा

ऑटोमेटिव सेक्टर का रेवेन्यू 15.85 फीसदी घटकर 12,058.79 करोड़ रुपए रहा। यह पिछले साल समान तिमाही में 14,330.54 करोड़ रुपए था। वहीं, फार्म इक्विपमेंट सेक्टर का रेवेन्यू 1.49 फीसदी घटकर 5,369.89 करोड़ रुपए रहा। यह पिछले साल समान तिमाही में 5,451.20 करोड़ रुपए था। कंपनी ने सितंबर तिमाही में 1,10,824 गाड़ियां बेची। यह पिछले साल की समान तिमाही के बिक्री के आंकड़े 1,41,163 से 21.49% कम है। कंपनी ने 68,359 ट्रैक्टर बेचे। पिछले साल समान तिमाही में बिके 73,012 ट्रैक्टर से 6.37 फीसदी कम है।

विज्ञापन

आयशर मोटर्स का मुनाफा चार फीसदी बढ़ा

आयशर मोटर्स ने सितंबर तिमाही में मुनाफा 4.36 फीसदी बढ़कर 572.69 करोड़ रुपए तक पहुंचने की जानकारी दी है। यह कंपनी रॉयल एनफील्ड ब्रांड के तहत मोटर साइकिल बेचती है। इसे पिछले साल सितंबर तिमाही में 548.76 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। हालांकि कंपनी आमदनी 6.9 फीसदी घटकर 2,326.82 करोड़ रुपए रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमआरएफ का मुनाफा 18 फीसदी घटा

एमआरएफ का सितंबर तिमाही में कन्सॉलिडेटेड मुनाफा 17.73 फीसदी घटकर 228.96 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 278.29 करोड़ रुपए था। कंपनी की कुल आय 1.09 फीसदी बढ़कर 4,103.11 करोड़ रुपए रही। यह पिछले साल समान तिमाही में 4,058.77 करोड़ रुपए थी।

गेल काे 1,168 करोड़ रुपये का मुनाफा

सरकारी नेचुरल गैस प्रोसेसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी गेल का सितंबर तिमाही में मुनाफा 34.7 फीसदी घटकर 1,167.58 करोड़ रुपए रहा। यह पिछले साल समान तिमाही में 1,788.98 करोड़ रुपए था। कंपनी की कुल आमदनी 5.2 फीसदी घटकर 18,485.19 करोड़ रुपए रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed