Mahindra Alturas BS6 की पहली एसयूवी राष्ट्रपति को हुई डिलीवर, क्या होगी काफिले में शामिल!
यह अभी स्पष्ट नहीं है कि माननीय राष्ट्रपति को दिए जाने से पहले वाहन में कोई खास बदलाव या उसे कस्टमाइज किया गया है या नहीं। यह देखा जाना बाकी है कि Alturas राष्ट्रपति का आधिकारिक वाहन बनेगा या नहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
First BS6 Alturas was delivered to Honourable President of India last evening.
— Sonu Sonwani (@sonwani1sonu) September 5, 2020
On his behalf, Jt. Secretary of President's Office took the delivery.#AlturasG4 Alturas G4 @anandmahindra @parthavs @rashtrapatibhvn @narendramodi @PMOIndia pic.twitter.com/ZOqhK4mVlI
Alturas G4 की बात करें तो यह तकनीकी रूप से SsangYong Rexton का रिबैज्ड वर्जन है। महिंद्रा ने पिछली पीढ़ी के Rexton को SsangYong बैजिंग के साथ भारत में पेश करने की कोशिश की थी, लेकिन यह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। बाद में, महिंद्रा ने 2018 में मौजूदा जेनरेशन की Rexton को पेश किया था लेकिन इस बार इसका नाम बदल गया था और इसे महिंद्रा की बैजिंग भी दी गई थी।
Alturas को भारत में 2 ट्रिम्स में पेश किया जाता है, दोनों में एक जैसा डीजल इंजन मिलता है। यह एक 4-सिलेंडर, 2.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है जो 178 bhp का पावर और 420 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड AT (टॉर्क कन्वर्टर) दिया गया है और ग्राहकों को AWD सेटअप या FWD सेटअप के बीच विकल्प को चुनने होता है। भारत में, Alturas G4 का मुकाबला Toyota Fortuner (टोयोटा फॉर्च्यूनर) और Ford Endeavour (फोर्ड एंडेवर) जैसी एसयूवी से है। एमजी मोटर की आनेवाली MG Gloster से Alturas G4 को टक्कर मिलने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा समय में, Mahindra की दक्षिण कोरियाई सहायक कंपनी, SsangYong अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। ऐसी कई रिपोर्टें सामने आई हैं, जिन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि महिंद्रा SsangYong में अपनी हिस्सेदारी कम करना चाहती है। आनेवाले समय में कुछ अन्य अंतर्राष्ट्रीय Ford / Renault-Samsung जैसे ओईएम SsangYong में हिस्सेदारी ले सकते हैं।