{"_id":"60fab7028fbb124fd728b2a0","slug":"luxury-ride-gurugram-pre-owned-luxury-car-multi-brand-showroom-opens-new-outlet-in-gurugram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Luxury Ride: प्री-ओन्ड लग्जरी कार मल्टी-ब्रांड चेन ने गुरूग्राम में खोला पहला शोरूम, मिलेंगी ये कारें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Luxury Ride: प्री-ओन्ड लग्जरी कार मल्टी-ब्रांड चेन ने गुरूग्राम में खोला पहला शोरूम, मिलेंगी ये कारें
Fri, 23 Jul 2021 06:03 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 23 Jul 2021 06:03 PM IST
सार
लग्जरी कारों की प्री-ओन्ड मल्टी-ब्रांड चेन Luxury Ride (लग्जरी राइड) ने गुरुग्राम में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया है।
विज्ञापन
Luxury Ride Pre-Owned Luxury Car Multi-Brand Showroom
- फोटो : Luxury Ride
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लग्जरी कारों की प्री-ओन्ड मल्टी-ब्रांड चेन Luxury Ride (लग्जरी राइड) ने गुरुग्राम में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया है। लग्जरी राइड हर वाहन के लिए 150 क्वालिटी टेस्ट और भारत में पहली बार 15 दिन की बाय-बैक गारंटी की पेशकश कर रही है। लग्जरी राइड का उद्देश्य प्री-ओन्ड लग्जरी कारों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बनना है, जहां एक ही छत के नीचे खरीद, बिक्री, सर्विसिंग, डिटेलिंग, इंश्योरेंस, रोडसाइड असिस्टेंस, कार मॉडिफिकेशन और भी बहुत सारे काम हो सकें।
5,000 वर्ग फुट में फैले इस शोरूम का शुभारंभ प्रसिद्ध पंजाबी गायक सुखबीर सिंह ने किया। वे लग्जरी राइड के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। लग्जरी राइड अब उत्तर भारत के करनाल, गुड़गांव, नई दिल्ली, लुधियाना, देहरादून, जयपुर और चंडीगढ़ सहित सात शहरों में स्वामित्व और फ्रैंचाइजी आउटलेट के जरिए मौजूद है।
लग्जरी राइड ने 1000 से ज्यादा लग्जरी कारें बेची हैं और 10,000 से ज्यादा कारों की सर्विस की है। इसके प्री-ओन्ड लग्जरी कार पोर्टफोलियो में ऑडी, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, पोर्शे, वोल्वो, जगुआर, लैंड रोवर, मिनी कूपर और कई अन्य ब्रांड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
5,000 वर्ग फुट में फैले इस शोरूम का शुभारंभ प्रसिद्ध पंजाबी गायक सुखबीर सिंह ने किया। वे लग्जरी राइड के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। लग्जरी राइड अब उत्तर भारत के करनाल, गुड़गांव, नई दिल्ली, लुधियाना, देहरादून, जयपुर और चंडीगढ़ सहित सात शहरों में स्वामित्व और फ्रैंचाइजी आउटलेट के जरिए मौजूद है।
विज्ञापन
लग्जरी राइड ने 1000 से ज्यादा लग्जरी कारें बेची हैं और 10,000 से ज्यादा कारों की सर्विस की है। इसके प्री-ओन्ड लग्जरी कार पोर्टफोलियो में ऑडी, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, पोर्शे, वोल्वो, जगुआर, लैंड रोवर, मिनी कूपर और कई अन्य ब्रांड शामिल हैं।
विज्ञापन
ब्रांड एंबेसडर सुखबीर सिंह ने कहा, "लग्जरी राइड कई भारतीयों के सपनों को पूरा कर रही है, जो सस्ती कीमत पर लग्जरी कारों के मालिक होने की ख्वाहिश रखते हैं। लग्जरी राइड ग्राहकों की युवा और खुद पर भरोसा रखने वाली पीढ़ी के साथ मजबूती से जुड़ती है, जो इस नए शोरूम में कनेक्टेड कार खरीदने के अनुभव को महसूस करेंगे। शोरूम में हर ग्राहक को मिलने वाला ओवरऑल अनुभव उन्हें स्पेशल महसूस कराएगा।"
लग्जरी राइड के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक सुमित गर्ग ने कहा, "हम गुरुग्राम में आने पर खुश हैं, यह हमारे लिए एकदम उपयुक्त है क्योंकि हम एक गतिशील बाजार की तलाश करते रहे हैं जिसमें लग्जरी वाहनों की काफी संभावनाएं और मांग हो। रिटेल में हमारा विस्तार 2025 तक 50 आउटलेट खोलकर भारत में नंबर एक प्री-ओन्ड लग्जरी कार ब्रांड बनने की हमारी योजना का हिस्सा है।
उन्होंने कहा, "हमारे ग्राहकों के पास चुनने के लिए ब्रांडों की एक विस्तृत रेंज होगी, जैसे ऑडी, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, पोर्शे, वोल्वो, जगुआर, लैंड रोवर, मिनी कूपर, और भी बहुत कुछ। हम वास्तव में अपने संभावित ग्राहकों को बेहतरीन सर्विस के साथ सेवा देने के लिए तत्पर हैं।"