{"_id":"5a13eaf14f1c1b65548be95d","slug":"london-buses-are-being-powered-by-coffee-fuel","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में पहली बार: पेट्रोल-डीजल से नहीं कॉफी से चल रहीं बसें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
दुनिया में पहली बार: पेट्रोल-डीजल से नहीं कॉफी से चल रहीं बसें
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
London Bus Coffee Fuel
आपने पेट्रोल, डीजल और यहां तक की बैटरी से चलने वाली बस देखी होगी। लेकिन क्या आपने कभी कॉफी से चलने वाली बस के बारे में सुना है? यहां हम कोई काल्पनिक बात नहीं कर रहे। लंदन में ऐसा सच में हो रहा है।
पढ़ें: BS6 फ्यूल का कारों और बाइकों पर होगा क्या असर? जानिए सब कुछ
ब्रिटेन की एक स्टार्टअप कंपनी bio-bean ने कॉफी आधारित बायो फ्यूल बनाने के लिए दो अन्य कंपनियों के साथ साझेदारी की है। इस फ्यूल का इस्तेमाल लंदन की डीजल बसों में किया जा रहा है। अभी ऐसा प्रयोग के तौर पर किया जा रहा है। पायलेट प्रोजेक्ट के लिए 6 हजार लीटर कॉफी ऑयल तैयार किया गया है। इतने फ्यूल से एक सिटी बस को एक साल तक चलाया जा सकता है।

Trending Videos
ऐसे तैयार होता है ये कॉफी फ्यूल
London Bus Coffee Fuel
Bio-Bean के फाउंडर ने कहा, "यह अच्छा उदाहरण है बताने के लिए कि कचरे का इस्तेमाल किस प्रकार ईंधन के रूप में किया जा सकता है।" इस ईंधन को बनाने के लिए कैफे, रेस्टोरेंट और फ्रैक्ट्रियों से इस्तेमाल हो चुकी कॉफी को उठाकर रिसाइकिलिंग फैसिलिटी ले जाया जाता है। कॉफी ऑयल निकालने से पहले कॉफी को सुखाया जाता है। इसके बाद कॉफी ऑयल को अन्य प्रकार के फ्यूल के साथ मिलाया जाता है। कुकिंग ऑयल और चरबी के बायो फ्यूल का इस्तेमाल पहले से ही लंदन की 9,500 बसों में हो रहा है। हालांकि, यहां ऐसा पहली बार हुआ जब कॉफी ऑयल से बस को चलाया जाए।