फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   lockdown vehicle registration in maharashtra automobile sales in india two wheeler sales four wheeler sales RTO Maharashtra

लॉकडाउन का असर: अप्रैल और मई में बहुत कम हुआ गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन

Wed, 10 Jun 2020 12:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 10 Jun 2020 12:10 PM IST
सार

  • अप्रैल और मई में महाराष्ट्र आरटीओ में वाहनों के पंजीकरण की संख्या में बड़ी कमी आई है 
  • सबसे अधिक दोपहिया वाहनों का पंजीकरण हुआ
  • सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन पुणे आरटीओ में हुआ 

विज्ञापन
lockdown vehicle registration in maharashtra automobile sales in india two wheeler sales four wheeler sales RTO Maharashtra
Car Pooja after Delivery - फोटो : Youtube (सांकेतिक)

विस्तार

मार्च के आखिरी हफ्ते में लागू हुए लॉकडाउन की वजह से वाहनों की बिक्री बुरी तरह से प्रभावित हुई। ऑटो जगत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि अप्रैल के महीने में एक भी वाहन की बिक्री नहीं हुई। यह स्थिति सीधे तौर पर गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों के रूप नजर आ रही है।
विज्ञापन

इस साल लॉकडाउन के दौरान अप्रैल और मई महीने में सिर्फ 27,278 वाहनों का पंजीकरण कराया गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में चार लाख से अधिक वाहनों का पंजीकरण कराया गया था। आरटीओ के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले दो महीने में जिन वाहनों का पंजीकरण किया गया है, उनमें से अधिकतर मार्च में बेचे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन पंजीकरण के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र के 50 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में अप्रैल और मई में 27,278 नए वाहनों का पंजीकरण किया गया। राज्य में पिछले साल इसी अवधि में 4,01,961 वाहनों का पंजीकरण किया गया था।

मोटर वाहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वाहनों के पंजीकरण की संख्या में गिरावट आने और कोविड-19 संक्रमण के कारण कर संग्रह में कमी आने से आटीओ के राजस्व संग्रह पर बुरा असर पड़ा है। 
विज्ञापन

आरटीओ ने अप्रैल और मई में 95.71 करोड़ रुपये का राजस्व इकट्ठा किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 1,339.67 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह किया गया था।

महाराष्ट्र में वाहनों की कुल संख्या 3.75 करोड़ से अधिक है जो कि सर्वाधिक है और करों के रूप में हर वर्ष 8,300 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व एकत्र होता है। 

आरटीओ के अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन लागू होने के कारण लोन के लिए मंजूरी में देरी और कागजी काम पूरा नहीं होने जैसी समस्याओं के कारण वाहनों का तत्काल पंजीकरण नहीं हो पाया था। इसलिए, पंजीकरण पिछले दो महीने में किया गया। 

पिछले दो महीने में जिन वाहनों का पंजीकरण किया गया, उनमें सर्वाधिक दो पहिया वाहन है जिनकी संख्या 20,590 है। इसके बाद कारों का पंजीकरण किया गया जिनकी संख्या 3,914 है।  

सूत्रों ने बताया कि पिछले दो महीने में जिन 50 आरटीओ में वाहनों का पंजीकरण किया गया है, उनमें सर्वाधिक संख्या में 1,792 वाहनों का पंजीकरण पुणे आरटीओ में किया गया है।

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के नियमों में ढील के साथ वाहनों के पंजीकरण की संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed