दशकों से लोगों की यादों में बसा Bajaj Chetak, जल्द करेगा वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपके पास 2000 के दशक से पहले की कोई अच्छी याद होगी। तो आपके पास पुराने दो-स्ट्रोक स्कूटरों से जुड़ी कुछ सुखद यादें भी होंगी। जो उस समय के दौरान सड़कों की जान हुआ करते थे। एलएमएल, वेस्पा और चेतक उन दिनों दो-पहिया वाहनों में चुनिंदा विकल्प थे, लेकिन सख्त उत्सर्जन मानदंडों और किफायती बाइक और ऑटोमैटिक स्कूटर के आने से इन पुराने स्कूटर्स को विदा लेना पड़ा।
उस समय बिक्री में सभी स्कूटरों के बीच बजाज चेतक लाइनअप यकीनन सबसे लोकप्रिय था। कई उत्साही लोग अभी भी अपने पुराने चेतक और दो-स्ट्रोक की सवारी करते हैं। बजाज चेतक स्कूटर का उत्पादन 1972 में शुरू हुआ और आखिरकार 2006 में इसे बंद कर दिया गया। इस लंबी अवधि के दौरान चेतक में दो-स्ट्रोक से लेकर फोर-स्ट्रोक इंजन को बदलने के अलावा विभिन्न डिजाइनों से भी लैस किया गया।
चेतक उस समय भारत में बहुत सारे परिवारों के लिए परिवहन का एक विश्वसनीय साधन था। उस समय कंपनी की टैगलाइन 'हमारा बजाज' थी, जो लंबे समय तक कायम भी रही। बजाज चेतक 145 सीसी 2-स्ट्रोक इंजन द्वारा संचालित था जो 10.8 एनएम टार्क के साथ 7.5 बीएचपी की शक्ति प्रदान करता था।
अधिकारिक तौर पर बजाज इस साल एक नया चेतक स्कूटर लॉन्च कर सकता है। यह 125 सीसी एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन में आएगा। जिसमें लगभग 9.5 Bhp का पावर आउटपुट होगा। हालांकि, वर्तमान के पारंपरिक स्कूटरों की तरह, यह पुराने चेतक की तरह मैनुअल गियर के बजाय ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा से लैस होगा। इसके अलावा बजाज भारत में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बना रही है।