फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Legendry Bajaj Chetak is all set to comeback,

दशकों से लोगों की यादों में बसा Bajaj Chetak, जल्द करेगा वापसी

Thu, 28 Mar 2019 05:23 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क,अमर उजाला
ऑटो डेस्क,अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 28 Mar 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
Legendry Bajaj Chetak is all set to comeback,
bajaj chetak

यदि आपके पास 2000 के दशक से पहले की कोई अच्छी याद होगी। तो आपके पास पुराने दो-स्ट्रोक स्कूटरों से जुड़ी कुछ सुखद यादें भी होंगी। जो उस समय के दौरान सड़कों की जान हुआ करते थे। एलएमएल, वेस्पा और चेतक उन दिनों दो-पहिया वाहनों में चुनिंदा विकल्प थे, लेकिन सख्त उत्सर्जन मानदंडों और किफायती बाइक और ऑटोमैटिक स्कूटर के आने से इन पुराने स्कूटर्स को विदा लेना पड़ा। 

विज्ञापन


उस समय बिक्री में सभी स्कूटरों के बीच बजाज चेतक लाइनअप यकीनन सबसे लोकप्रिय था। कई उत्साही लोग अभी भी अपने पुराने चेतक और दो-स्ट्रोक की सवारी करते हैं। बजाज चेतक स्कूटर का उत्पादन 1972 में शुरू हुआ और आखिरकार 2006 में इसे बंद कर दिया गया। इस लंबी अवधि के दौरान चेतक में दो-स्ट्रोक से लेकर फोर-स्ट्रोक इंजन को बदलने के अलावा विभिन्न डिजाइनों से भी लैस किया गया। 

विज्ञापन

Legendry Bajaj Chetak is all set to comeback,
bajaj Chetak

 चेतक उस समय भारत में बहुत सारे परिवारों के लिए परिवहन का एक विश्वसनीय साधन था। उस समय कंपनी की टैगलाइन 'हमारा बजाज' थी, जो लंबे समय तक कायम भी रही। बजाज चेतक 145 सीसी 2-स्ट्रोक इंजन द्वारा संचालित था जो 10.8 एनएम टार्क के साथ 7.5 बीएचपी की शक्ति प्रदान करता था। 

अधिकारिक तौर पर बजाज इस साल एक नया चेतक स्कूटर लॉन्च कर सकता है। यह 125 सीसी एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन में आएगा। जिसमें लगभग 9.5 Bhp का पावर आउटपुट होगा। हालांकि, वर्तमान के पारंपरिक स्कूटरों की तरह, यह पुराने चेतक की तरह मैनुअल गियर के बजाय ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा से लैस होगा। इसके अलावा बजाज भारत में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बना रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed