95,000 के डिस्काउंट के साथ Hyundai की इस कार को खरीदने का है आखिरी मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अगले चार दिनों के भीतर एक नई कार खरीदने का विचार रहे हैं तो यह सही मौका साबित होगा आपके लिए। जी हां इन दिनों कार बाजार में कई अच्छे ऑफर आपको मिल जायेंगे। कारों पर डिस्काउंट देने के मामले में hyundai मोटर इंडिया भी पीछे नहीं है, इन दिनों कंपनी अपने सबसे लोकप्रिय कार पर काफी अच्छी डील दे रही है।
डिस्काउंट का आखिर मौका
Hyundai इस समय अपनी हैचबैक कार ग्रैंड आई 10 पर पूरे 95,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है जोकि इस इसके पेट्रोल और डीजल मॉडल पर लागू है। इतना ही नहीं कंपनी इस कार के 4 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दे रही है। दरअसल ये ऑफर्स कंपनी के “स्मार्ट डील ऑन व्हील्स” प्रोग्राम के तहत दे रही है। अगर आप ग्रैंड आई 10 खरीदने की सोच रहे हैं तो यह डील आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है।
क्या ग्रैंड आई 10 को खरीदना चाहिए?
इसमें कोई दो राय नहीं है कि ग्रैंड आई 10 अपने सेगमेंट की सबसे शानदार कार है। इसकी बिल्ट क्वालिटी लाजवाब है, जिसकी वजह से यह बेहद स्ट्रोंग है और लम्बे समय तक आपका साथ निभाएगी। अब सवाल यह है कि क्या ग्रैंड आई 10 को खरीदना चाइये वो भी 95,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ? क्योकिं हाल ही में कंपनी ने ग्रैंड आई 10 नियोस को भी बाजार में उतारा है जोकि एक एडवांस्ड कार है लेकिन इस पर फिलहाल को बेस्ट डील या ऑफर नहीं है क्योंकि मॉडल नया है। ऐसे में आप पुरानी ग्रैंड आई 10 को खरीद सकते हैं क्योंकि कार अच्छी है साथ ही इस पर मिलने वाली डील फिर दुबारा नहीं मिलेगी।