फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Land Rover discovery Sport edition launched in india, know in details

भारत में लॉन्च हुआ Land Rover Discovery Sport Landmark Edition, कीमत 53.77 लाख रुपए

Mon, 28 Jan 2019 05:13 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Mon, 28 Jan 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
Land Rover discovery Sport edition launched in india, know in details
2019 land rover discovery sport landmark edition

लैंड रोवर इंडिया ने भारत में अपनी 2019 डिस्कवरी स्पोर्ट लैंडमार्क एडिशन को लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत कंपनी ने 53.77 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी है। नई कार के केबिन अपडेट्स के साथ साथ डिज़ाइन पर भी काम किया गया है। कार में 2.0 लीटर का l Ingenium डीजल इंजन मिलता है जो 178 बीएचपी की पावर और 430 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को ऑटोमेटिक रूप से 9-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।

विज्ञापन


कार की स्पीड की बात करें तो यह 9.9 सेकंड में 0 से 100 किमी / घंटे तक दौड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 188 किमी / घंटे की है। नया 2019 डिस्कवरी स्पोर्ट लैंडमार्क संस्करण तीन रंगों  Narvik Black, Corris Grey and Yulong में उपलब्ध होगा। अंदर की तरफ, कार के केबिन में ईबोनी ग्रेनर्ड लेदर सीट्स दी गई हैं। वहीं सेंटर स्टैक के चारों ओर डार्क ग्रे एल्युमीनियम फिनिशर्स के साथ एबोनी हेडलाइनर भी मिलती हैं।
विज्ञापन


कार में एक 825W मेरिडियन सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है जिसमें 16 स्पीकर और एक दोहरी चैनल सबवूफर शामिल हैं। इसमें हेड-अप डिस्प्ले, 360 सराउंड कैमरा, क्लाइमेट कंट्रोल, पार्क असिस्ट जैसे अन्य फीचर्स मौजूद हैं। परफॉर्मेंस के लिहाज से इसमें 'टेरेन रिस्पांस सिस्टम' दिया गया है। जो इलाके के अनुसार वाहन के प्रदर्शन की निगरानी रखता है और उसमें परिवर्तन भी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed