{"_id":"5c4eeac2bdec2211b705f006","slug":"land-rover-discovery-sport-edition-launched-in-india-know-in-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में लॉन्च हुआ Land Rover Discovery Sport Landmark Edition, कीमत 53.77 लाख रुपए","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारत में लॉन्च हुआ Land Rover Discovery Sport Landmark Edition, कीमत 53.77 लाख रुपए
Mon, 28 Jan 2019 05:13 PM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Mon, 28 Jan 2019 05:13 PM IST
विज्ञापन
2019 land rover discovery sport landmark edition
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंड रोवर इंडिया ने भारत में अपनी 2019 डिस्कवरी स्पोर्ट लैंडमार्क एडिशन को लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत कंपनी ने 53.77 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी है। नई कार के केबिन अपडेट्स के साथ साथ डिज़ाइन पर भी काम किया गया है। कार में 2.0 लीटर का l Ingenium डीजल इंजन मिलता है जो 178 बीएचपी की पावर और 430 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को ऑटोमेटिक रूप से 9-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।
विज्ञापन
कार की स्पीड की बात करें तो यह 9.9 सेकंड में 0 से 100 किमी / घंटे तक दौड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 188 किमी / घंटे की है। नया 2019 डिस्कवरी स्पोर्ट लैंडमार्क संस्करण तीन रंगों Narvik Black, Corris Grey and Yulong में उपलब्ध होगा। अंदर की तरफ, कार के केबिन में ईबोनी ग्रेनर्ड लेदर सीट्स दी गई हैं। वहीं सेंटर स्टैक के चारों ओर डार्क ग्रे एल्युमीनियम फिनिशर्स के साथ एबोनी हेडलाइनर भी मिलती हैं।
विज्ञापन
कार में एक 825W मेरिडियन सराउंड साउंड सिस्टम दिया गया है जिसमें 16 स्पीकर और एक दोहरी चैनल सबवूफर शामिल हैं। इसमें हेड-अप डिस्प्ले, 360 सराउंड कैमरा, क्लाइमेट कंट्रोल, पार्क असिस्ट जैसे अन्य फीचर्स मौजूद हैं। परफॉर्मेंस के लिहाज से इसमें 'टेरेन रिस्पांस सिस्टम' दिया गया है। जो इलाके के अनुसार वाहन के प्रदर्शन की निगरानी रखता है और उसमें परिवर्तन भी करता है।
विज्ञापन