फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Lambretta will launch electric scooter in India at Auto Expo 2020

इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ भारतीय बाजार में होगी Lambretta की री-एंट्री

Tue, 18 Dec 2018 02:19 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क अमर उजाला
ऑटो डेस्क अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 18 Dec 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
Lambretta will launch electric scooter in India at Auto Expo 2020
Lambretta Scooters, electric Scooters, Lohia Auto, Scooters India Limited

रेट्रो या क्लासिक लुक की बाइक्स के शौकीनों के एक अच्छी खबर है। जावा के बाद एक और टू-व्हीलर कंपनी भारतीय बाजार में एंट्री करने की तैयारी कर रही है। क्लासिक इटैलियन ब्रांड लैंब्रेटा (Lambretta) भारत में दौबारा वापसी की तैयारी कर रहा है। कंपनी इसके प्रोटोटाइप को 2020 में होने वाले ऑटो एक्सपो में लॉन्च करेगी।

विज्ञापन

 

स्टील बॉडी सुपर लैंब्रेटा

Lambretta will launch electric scooter in India at Auto Expo 2020
Lambretta Scooters, electric Scooters, Lohia Auto, Scooters India Limited

खबरें है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर के अलावा Lambretta भारतीय बाजार के लिए विशेष स्टील बॉडी सुपर लैंब्रेटा भी उतारेगी। यह स्कूटर 400 सीसी में होगा। कंपनी ने पिछले साल 70वीं सालगिरह के मौके पर V-Special स्कूटर रेंज के तीन वेरिएंट V50, V125 और V200 की लॉन्चिंग की थी। ये तीनों स्कूटर जुलाई 2019 में बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध होगी। वी-स्पेशल रेंज के स्कूटर्स में एलईडी हेडलैंप, डिस्क ब्रेक, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी समेत कई यूनीक फीचर हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

थ्री-व्हीलर विक्रम भी बनाया था

Lambretta will launch electric scooter in India at Auto Expo 2020
Lambretta Scooters, electric Scooters, Lohia Auto, Scooters India Limited

लैंब्रेटा इंटरनेशनल की पेरेंट कंपनी इनोसेंटी के मुताबिक कंपनी मुबंई के आसपास इसका असेंबली प्लांट लगाने की योजना बना रही है। वर्तमान में लैंब्रेटा को असेंबल करने के सारे अधिकार स्कूटर्स इंडिया के पास हैं। पहली बार लैंब्रेटा स्कूटर का इटली के मिलान में बनाया गया लेकिन बजाज और वेस्पा के आने के बाद आर्थिक संकटों के चलते इनोसेंटी ने लैंब्रेटा का प्रोडक्शन बंद कर दिया, और बाद में इसे लेलैंड मोटर्स ने खरीद लिया था और भारत में बेचना शुरू किया। लेकिन स्कूटर्स इंडिया लिमिटेड बनने के बाद भारत सरकार ने इनोसेंटी से सारे अधिकार ले लिए और बाद में पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्हीकल थ्री-व्हीलर विक्रम भी बनाया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed