फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   lamborghini sian roadster italian automobile brands lamborghini automobili luxury sports cars brands luxury sports cars

दुनियाभर में सिर्फ 19 लोगों को मिलेगी Lamborghini की यह कार, जानिए क्या है इसमें खास

Fri, 17 Jul 2020 07:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 17 Jul 2020 07:39 PM IST
सार

  • यह कार कंपनी की Sian हाइब्रिड सुपर कार का Roadster वर्जन है।
  • कंपनी ने पिछले साल फ्रैंकफर्ट ऑटो शो में अपनी इस स्पोर्ट्स कार से पर्दा उठाया था।
  • खास बात यह है कि कंपनी Sian Roadster की सिर्फ 19 यूनिट बनाएगी। 

विज्ञापन
lamborghini sian roadster italian automobile brands lamborghini automobili luxury sports cars brands luxury sports cars
Lamborghini Sian Roadster - फोटो : For Reference Only

विस्तार

इटली की लक्जरी स्पोर्ट्स कार और एसयूवी बनाने वाली कंपनी Lamborghini Automobili (लेम्बोर्गिनी ऑटोमोबिली) ने Sian Roadster पेश किया है। यह कार दुनिया की अब तक की सबसे पावरफुल ओपन-टॉप स्पोर्ट्स कार है। 
विज्ञापन

बनेगी सिर्फ 19 कार
यह कार कंपनी की Sian हाइब्रिड सुपर कार का Roadster वर्जन है। कंपनी ने पिछले साल फ्रैंकफर्ट ऑटो शो में अपनी इस स्पोर्ट्स कार से पर्दा उठाया था। खास बात यह है कि कंपनी Sian Roadster की सिर्फ 19 यूनिट बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजाइन
कार के डिजाइन की बात करें तो इस स्पोर्ट्स कार में सीलिंग नहीं दी गई है। Roadster में Sian के सभी डिजाइन एलिमेंट देखने को मिलते हैं। इसमें वाई-आकार के हेडलैम्प्स, काउंटच-प्रेरित टेल लैंप्स, हेक्सागोनल एग्जॉस्ट पाइप और बड़े एयर इंटेक्स मिलते हैं। 
विज्ञापन

इंजन
पावर की बात करें तो हार्ड-टॉप Sian की तरह, Roadster में अपडेटेड 6.5-लीटर V12 पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें 35 PS 48 V इलेक्ट्रिक मोटर भी दिया गया है। यह इंजन 785 PS पावर जेनरेट करात है। हालांकि Sian का इंजन जबरदस्त 820 PS का पावर जेनरेट करता है। 

स्पीड
लेम्बोर्गिनी ने यह भी कहा है कि Sian के टॉप को हटाने से Roadster के परफॉर्मेंस में कोई असर नहीं पड़ा है। कंपनी का दावा है कि कार की टॉप स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा है। Sian Roadster कार 2.9 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 

हर कार बनेगी पर्सनलाइज
लेम्बोर्गिनी Roadster की इन 19 कारों में से हर कार को पर्सनलाइज करने की योजना है, जिसे ग्राहक की जरूरत के हिसाब से स्पेसिफिकेशन के साथ कंपनी के Ad Personam personalisation (विज्ञापन व्यक्ति निजीकरण) शाखा के जरिए से बेचा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed