{"_id":"58d4ea3b4f1c1bfc2f1a16f7","slug":"lamborghini-is-launching-its-new-car-huracan-performante-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें कब आ रही है लैंबॉर्गिनी की नई सुपर कार हुराकैन परफॉर्मेंट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
जानें कब आ रही है लैंबॉर्गिनी की नई सुपर कार हुराकैन परफॉर्मेंट
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 07 Apr 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
लैंबॉर्गिनी हुराकैन परफॉर्मेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंबॉर्गिनी भारत में अपनी नई कार हुराकैन परफॉर्मेंट को लॉन्च कर रही है। कंपनी अपनी नई सुपर कार को 7 अप्रैल को बाजार में उतारेगी। कंपनी ने जेनेवा मोटर शो के दौरान लैंबॉर्गिनी हुराकैन परफॉर्मेंट से पर्दा उठाया था। इटैलियन कार निर्माता कंपनी लैंबॉर्गिनी की यह सुपर कार सबसे ताकतवर कारों में से एक है।
विज्ञापन
कंपनी ने इस कार में 5.2 लीटर का वी10 इंजन दिया है जो 640 हॉर्सपावर की शक्ति और 600 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। इस कार का इंजन स्टैंडर्ड एडब्लूडी कूप के इंजन से 30 हॉर्सपावर और 40 एनएम की शक्ति और टॉर्क पैदा करता है। लैंबॉर्गिनी ने इस कार में सात स्पीड वाला ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया है।
विज्ञापन
परफॉर्मेंट का डिजाइन बहुत हद तक लैंबॉर्गिनी की सुपर ट्रोफियो रेस कार से प्रेरित नजर आता है। कार का फ्रंट और बैक बंपर री-डिजाइन किया गया है। कार में डाउनफोर्स को बनाए रखने के लिए रियर विंग भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
लैंबॉर्गिनी ने अपनी इस कार का वजन कम रखा है। इसके लिए कंपनी कार के निर्माण में कार्बनफाइबर का इस्तेमाल किया है। हुराकैन परफॉर्मेंट में आगे के स्पायलर और पीछे के विंग को इसी कार्बनफाइबर और कंपोजिट मैटेरियल से तैयार किया गया है जिससे इनका वजन तो कम होता ही है साथ ही इनको मजबूती भी मिलती है।
कार 20 इंच के एलॉय व्हील पर चलती है जिस पर पिरेल्ली जीरो कोर्स टायर लगे हुए हैं।