फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Lamborghini is launching its new car Huracan Performante in India

जानें कब आ रही है लैंबॉर्गिनी की नई सुपर कार हुराकैन परफॉर्मेंट

Fri, 07 Apr 2017 08:29 PM IST
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 07 Apr 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
Lamborghini is launching its new car Huracan Performante in India
लैंबॉर्गिनी हुराकैन परफॉर्मेंट

लैंबॉर्गिनी भारत में अपनी नई कार हुराकैन परफॉर्मेंट को लॉन्च कर रही है। कंपनी अपनी नई सुपर कार को 7 अप्रैल को बाजार में उतारेगी। कंपनी ने जेनेवा मोटर शो के दौरान लैंबॉर्गिनी हुराकैन परफॉर्मेंट से पर्दा उठाया था। इटैलियन कार निर्माता कंपनी लैंबॉर्गिनी की यह सुपर कार सबसे ताकतवर कारों में से एक है।

विज्ञापन


कंपनी ने इस कार में 5.2 लीटर का वी10 इंजन दिया है जो 640 हॉर्सपावर की शक्ति और 600 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। इस कार का इंजन स्टैंडर्ड एडब्लूडी कूप के इंजन से 30 हॉर्सपावर और 40 एनएम की शक्ति और टॉर्क पैदा करता है। लैंबॉर्गिनी ने इस कार में सात स्पीड वाला ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया है।
विज्ञापन


परफॉर्मेंट का डिजाइन बहुत हद तक लैंबॉर्गिनी की सुपर ट्रोफियो रेस कार से प्रेरित नजर आता है। कार का फ्रंट और बैक बंपर री-डिजाइन किया गया है। कार में डाउनफोर्स को बनाए रखने के लिए रियर विंग भी दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लैंबॉर्गिनी ने अपनी इस कार का वजन कम रखा है। इसके लिए कंपनी कार के निर्माण में कार्बनफाइबर का इस्तेमाल किया है। हुराकैन परफॉर्मेंट में आगे के स्पायलर और पीछे के विंग को इसी कार्बनफाइबर और कंपोजिट मैटेरियल से तैयार किया गया है जिससे इनका वजन तो कम होता ही है साथ ही इनको मजबूती भी मिलती है। 

कार 20 इंच के एलॉय व्हील पर चलती है जिस पर पिरेल्ली जीरो कोर्स टायर लगे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed