फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   kwid electric version launched in paris motor show, new name will be kwid k-ze

3 लाख की कार क्विड (Kwid) का इलेक्ट्रिक वर्जन हुआ लांच, K-ZE होगा नया नाम

Tue, 02 Oct 2018 08:57 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 02 Oct 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
kwid electric version launched in paris motor show, new name will be kwid k-ze
renault K-ZE

रेनॉ की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार क्विड के इलेक्ट्रिक वर्जन को कंपनी ने 2018 पेरिस मोटर शो में लोगों के सामने पेश किया है। इस कार को कंपनी ने K-ZE नाम दिया है। रेनॉ क्विड के इलेक्ट्रिक वर्जन की ब्रिकी 2019 से चीन में शुरू की जाएगी। रेनॉ ने हालांकि इस कार के बारे में अभी तक कोई खास खुलासा नहीं किया है लेकिन कंपनी का दावा है कि इस कार में 250 किमी तक की रेंज दी जाएगी।

विज्ञापन


कार में फीचर के तौर पर
नैरोवर हेडलैंप्स
नया ग्रिल
फ्रंट बंपर और बड़े फॉग लैंप्स
सेंट्रल टच स्क्रीन
रिवर्स कैमरा
रियर पार्किंग सेंसर इसके साथ ही कार में डबल चार्जिंग फीचर दिया जाएगा, जो पब्लिक चार्जिंग को सपॉर्ट कर पाएगा।
 
K-ZE नाम की इस कार को चीन की कंपनी e-GT न्यू एनर्जी द्वारा बनाया जाएगा। हालांकि भारत में इसके प्रॉडक्शन को लेकर कंपनी द्वारा विचार विमर्श किया जा रहा है। अगर इलेक्ट्रिक क्विड कार भारत में लांच होती है तो इसके निर्माण में मौजूदा मॉडल से 60 प्रतिशत तक की वृद्वि होने के संकेत हैं।   
विज्ञापन


भारत में मौजूद क्विड की बात करें तो इसमें प्रीमियम लुक और बड़ा रियर,टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसा शानदार फीचर्स दिये गए हैं। क्विड के 1.0 लीटर वर्जन और एएमटी वेरियंट के साथ ही खुरदरा दिखनेवाला क्लाइंबर वर्जन भी मौजूद है। रेनो की यह कार 25.17 किमी/लीटर तक का माइलेज देती है। इस कार की शुरुआती कीमत 2.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed