फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   ktm 250 duke new model 2020 duke 250 features and specifications

KTM 250 Duke को मिलने वाली है 390 Duke वाली LED हेडलाइट, भारत में जल्द होगी लॉन्च

Mon, 03 Aug 2020 03:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 03 Aug 2020 03:46 PM IST
सार

  • 250 Duke बाइक में पुराने मॉडल वाला ही BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 248.8 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा।
  • चुनिंदा केटीएम डीलरशिप ने 5,000 की टोकन राशि पर बाइक की अनौपचारिक बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
ktm 250 duke new model 2020 duke 250 features and specifications
KTM 250 - फोटो : For Reference Only

विस्तार

KTM (केटीएम) 390 Duke (390 ड्यूक) मोटरसाइकिल में इस्तेमाल की गई नई एलईडी हेडलाइट सेटअप के साथ अपने 250 Duke (250 ड्यूक) बाइक को अपडेट करने वाली है। केटीएम ने देश भर के सभी अधिकृत डीलरशिप को पहले ही अपडेटेड मोटरसाइकिल को डिस्पैच करना शुरू कर दिया है और इस बाइक के अगस्त में लॉन्च होने की उम्मीद है। चुनिंदा केटीएम डीलरशिप ने 5,000 की टोकन राशि पर बाइक की अनौपचारिक बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

नई कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक नए अपडेट के साथ, 250 ड्यूक बाइक लगभग 4,100 रुपये तक महंगी हो जाएगी। जिसके बाद नई 250 ड्यूक की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 2.11 लाख तक पहुंच सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नया लुक
अपडेट की गई हेडलाइट के अलावा, मोटरसाइकिल में कोई अन्य बड़े बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। लेटेस्ट अपडेट के साथ, दोनों बाइक के बीच अगर कुछ कॉस्मेटिक अंतर होगा तो वह इसका खास पेंट स्कीम और इंस्ट्रूमेंट पैनल है। 
विज्ञापन

इंजन
250 Duke बाइक में पुराने मॉडल वाला ही BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 248.8 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा। यह इंजन 9,000 rpm पर 29.6 PS का पावर और 7,500 rpm पर 24 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। बीएस6 अपग्रेड के अलावा KTM ने बाइक के अगले हिस्से में डब्ल्यूपी के 43 mm यूएसडी फोर्क्स और रियर में सिंगल मोनोशॉक दिया है। 

स्पेशल स्कीम और वारंटी
KTM इंडिया ने नई KTM और हुस्क्वर्ना मोटरसाइकिल की खरीद पर सीमित समय के लिए स्कीम पेश की है जो 20 सितंबर 2020 तक उपलब्ध कराई जाएगी. ग्राहकों को अब नई बाइक की खरीद पर मुफ्त में तीन साल की एक्सटेंडेड वारंटी दी जाएगी जो मोटरसाइकिल के साथ मिलने वाली 2 साल की सामान्य वॉरंटी के बाद जोड़ी जाएगी। यानी नई बाइक पर कुल 5 साल की वारंटी मिलेगी। इसके अलावा कंपनी खरीद की तारीख से एक साल तक मुफ्त रोडसाइड असिस्टेंस भी दे रही है। इन सबके बाद KTM और हुस्क्वर्ना के ग्राहकों को हर हफ्ते iPhone 11 या KTM मर्चेंडाइस जीतने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed