फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   KTM 250 Duke BS6 Vs 2020 Yamaha FZ 25 BS6 price and specifications comparison

Yamaha FZ 25 BS6 और KTM 250 Duke BS6 में कौन है सबसे धाकड़ मोटरसाइकिल?

Thu, 06 Aug 2020 10:09 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 06 Aug 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
KTM 250 Duke BS6 Vs 2020 Yamaha FZ 25 BS6 price and specifications comparison
KTM 250 Duke BS6 Vs 2020 Yamaha FZ 25 BS6 - फोटो : Amar Ujala
भारत में KTM ने अपनी BS6 250 Duke को लॉन्च कर दिया है। इस नेकेड मोटरसाइकिल में अपग्रेड इंजन के साथ फ्रेश लुक दिया गया है। कंपनी ने इसे नए डार्क गेलवानो और सिल्वर मैटेलिक कलर वेरिएंट में उतारा है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला 2020 Yamaha FZ 25 से है, जिसे हाल ही में यामाहा ने लॉन्च किया है। ये दोनों ही मोटरसाइकिलें 250 सीसी सेगमेंट में आती हैं। आज हम आपको इन दोनों ही बाइक्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं इन दोनों ही बाइक्स के फीचर्स पर एक नजर,
विज्ञापन



 

इंजन

  • KTM 250 Duke में BS6-कंप्लाइंट वाला, सिंगल-सिलिंडर, 4-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड, DOHC इंजन दिया गया है। 
  • Yamaha FZ 25 में 249 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, 2-वाल्व, SOHC इंजन दिया गया है। 

परफॉर्मेंस

  • BS6 KTM 250 Duke का 248.8 सीसी का इंजन 30PS की मैक्सिमम पावर और 24Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें स्लिपर कल्च भी दिया गया है।
  • Yamaha FZ 25 का इंजन 8000 आरपीएम पर 20.8 PS की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 20.1Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

फ्यूल क्षमता

  • Yamaha FZ 25 में 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • BS6 KTM 250 Duke में 13.5 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सस्पेंशन

  • BS6 KTM 250 Duke के फ्रंट में यूएसडी WP 43 मिलीमीटर का फॉर्क्स दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 10-स्टेप अडजस्टेबल WP मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।
  • Yamaha FZ 25 के रियर में 7-स्टेप अडजस्टेबल मोनोक्रॉस सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके फ्रंट में टेलेस्कॉपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया गया है। 

ब्रेक

  • BS6 KTM 250 Duke के फ्रंट में 320 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 230 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए BS6 250 Duke में बॉश का डुअल-चैनल एबीएस फीचर दिया गया है जो सुपरमोटो मोड के साथ आता है।
  • Yamaha FZ 25 के फ्रंट में 282 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के इसके दोनों पहियों में ABS फीचर दिया गया है।

कीमत

  • BS6 KTM 250 Duke की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.09 लाख रुपये है। 
  • 2020 FZ 25 की एक्स शोरूम कीमत 1.52 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed