फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   KTM 250 Adventure ready to launch in India this month, know expected price and specifications

KTM 250 Adventure भारत में लॉन्च के लिए तैयार, कंपनी ने शुरू की प्री-बुकिंग, मिलेंगे ये नए फीचर्स

Wed, 14 Oct 2020 03:34 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 14 Oct 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
KTM 250 Adventure ready to launch in India this month, know expected price and specifications
KTM 250 Adventure (सांकेतिक) - फोटो : Social Media

KTM India भारत में अपनी 250 Adventure को लॉन्च करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसे अगले सप्ताह भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। KTM के सभी डीलरशिप्स पर इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक 1000 से 5000 रुपये की टोकन राशि देकर इस मोटरसाइकिल को प्री-बुक कर सकते हैं। KTM 250 Adventure भारतीय बाजार में ऑरेंज और ब्लैक जैसे दो कलर वेरिएंट्स के साथ आ सकती है। कंपनी इसकी बिक्री इस महीने के आखिरी सप्ताह से शुरू कर देगी, जिससे त्योहारी सीजन में इसकी बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो सके।

विज्ञापन


KTM 250 Adventure एडवेंचर बाइक को टेस्टिंग के दौरान कई बार भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है। इस बाइक के लॉन्च होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ऑनलाइन इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इसकी कीमतों और स्पेसिफिकेशंस को लेकर कई दावे भी किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

KTM 250 Adventure: कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे भारतीय बाजार में करीब 2.35 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसे फेस्टिव सीजन में लॉन्च करेगी, ऐसे में इसे ग्राहकों का बेहतर साथ भी मिल सकता है।

KTM 250 Adventure: पावर परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नई एडवेंचर बाइक में 248.8 सीसी का सिंगल-सिलिंडर वाला लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। इसका इंजन 30 bp की मैक्सिमम पावर और 24 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। हालांकि, ऑफ रोडिंग के मुताबिक इसमें गियर रेशियो को बदला जा सकता है।
विज्ञापन

KTM 250 Adventure: फीचर्स

लंबी दूरी और किसी भी रास्ते पर शानदार राइडिंग अनुभव के लिए इसमें बड़ा फ्रंट सस्पेंशन और रियर में अडजस्टेबल रियर मोनोशॉक दिया जा सकता है। कंपनी इसमें समान लाइटवेट ट्रेलिस फ्रेम और ब्रेकिंग फीचर दे सकती है। 

इस बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल और राइड-बाई-वायर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें Duke 250 जैसा एलईडी हेडलैंप दिया जा सकता है। KTM 250 Adventure में टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed