फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Komaki Electric Vehicles to launch India’s first electric cruiser bike Know Details

Komaki: कोमाकी ला रही है भारत की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक, जारी किया टीजर

Tue, 26 Oct 2021 07:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 26 Oct 2021 07:45 PM IST
सार

देश में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को बैटरी से चलने वाले वाहन खरीदने में सक्षम बनाने के लिए कंपनी का कहना है कि उसकी नई बाइक किफायती होगी। कोमाकी घरेलू बाजार के लिए अपने पांचवें उत्पाद के बारे में बड़े दावे कर रही है।

विज्ञापन
Komaki Electric Vehicles to launch India’s first electric cruiser bike Know Details
Komaki M5 Electric Bike - फोटो : Komaki Electric Vehicles (For Reference Only)

विस्तार

Komaki Electric Vehicles (कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) ने मंगलवार को एलान किया कि वह साल 2022 के जनवरी में भारत की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक लॉन्च करेगी। देश में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को बैटरी से चलने वाले वाहन खरीदने में सक्षम बनाने के लिए कंपनी का कहना है कि उसकी नई बाइक किफायती होगी। कोमाकी घरेलू बाजार के लिए अपने पांचवें उत्पाद के बारे में बड़े दावे कर रही है। देखना यह है कि इसका नया प्रोडक्ट कैसा होगा।
विज्ञापन


लगाया बड़ा दांव
कोमाकी इस समय भारतीय बाजार में चार इलेक्ट्रिक बाइक्स की बिक्री करती है। लेकिन कंपनी अपनी आनेवाली इलेक्ट्रिक क्रूजर पर अपना सबसे बड़ा दांव लगा रही है। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि, कंपनी ने सामर्थ्य और पहुंच इन दो स्तंभों पर ध्यान केंद्रित किया है, जिस पर यह इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक आधारित होगी। 
विज्ञापन

"ईवी लंबी दूरी के लिए भी है"

Komaki Electric Vehicles to launch India’s first electric cruiser bike Know Details
Komaki Electric Bike Teaser - फोटो : Komaki Electric Vehicles
कोमाकी इलेक्ट्रिक डिवीजन के निदेशक गुंजन मल्होत्रा ने कहा, "यह कुछ ऐसा है जिस पर हम काफी समय से काम कर रहे हैं। हमारा आखिरी उद्देश्य हर ग्राहक सेगमेंट की जरूरतों को पूरा करना है। अब जब हमने यूटिलिटी सेगमेंट में मजबूती से पैर जमा लिए हैं, तो हम लीजर सेगमेंट की मांगों को पूरा करना चाहते हैं। हमारी नई क्रूजर बाइक का लॉन्च इस बात का बयान है कि इलेक्ट्रिक वाहन सिर्फ रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए नहीं हैं, बल्कि छुट्टियों में भी एक जबरदस्त साथी हो सकते हैं।"

इलेक्ट्रिक स्कूटर भी बेचती है
इलेक्ट्रिक बाइक के अलावा कोमाकी भारतीय बाजार में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर भी पेश करती है। इसमें Komaki XGT-X1 (कोमाकी एक्सजीटी-एक्स1) शामिल है। जो कि इस समय देश में सबसे किफायती ई-स्कूटर होने का दावा करता है।

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का फायदा लेने को तैयार
भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शुरुआत का फायदा उठाने के लिए कोमाकी अच्छी तरह से तैयार है। भारत में इस समय दोपहिया सेगमेंट काफी विकसित हो रहा है। ग्राहकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कई बड़े वाहन निर्मातओं के साथ ही कई नए खिलाड़ी भी मैदान में आ गए हैं। कई राज्यों ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सब्सिडी का एलान किया है, जिससे पहले से ही बढ़ती मांग नए साल में और बढ़ सकती है। सरकारें चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार पर भी ध्यान केंद्रित कर रही हैं, जो इलेक्ट्रिक वाहनों को आजमाने में ग्राहकों का विश्वास बढ़ा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed