{"_id":"6156d1978ebc3e87eb686378","slug":"komaki-electric-vehicles-komaki-xgt-x1-electric-scooter-becomes-cheaper-komaki-xgt-x1-range-features-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Komaki X1 की कीमत में बड़ी कटौती: भारत का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में चलता है 120 किमी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Komaki X1 की कीमत में बड़ी कटौती: भारत का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में चलता है 120 किमी
Fri, 01 Oct 2021 02:45 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 01 Oct 2021 02:45 PM IST
सार
Komaki Electric Vehicles (कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) ने गुरुवार को एलान किया कि उसकी Komaki XGT-X1 इलेक्ट्रिक स्कूटर, देश का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है।
विज्ञापन
Komaki XGT-X1
- फोटो : Komaki
विस्तार
Komaki Electric Vehicles (कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) ने गुरुवार को एलान किया कि उसकी Komaki XGT-X1 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जिसे पहली बार पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था, देश का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस ई-स्कूटर के जेल बैटरी वेरिएंट की कीमत 45,000 रुपये से कम है, जबकि लिथियम आयन पैक बैटरी वाले वेरिएंट की कीमत 60,000 रुपये से कम है।
कोमाकी के मुताबिक वह पहले ही अपने मॉडल XGT-X1 की लगभग 25,000 यूनिट्स बेच चुकी है और उसके पास स्कूटरों की एक बड़ी रेंज है जिसमें 12 मॉडल्स ऐसे हैं जिन्हें चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती और तीन रजिस्ट्रेशन मॉडल हैं।
कंपनी Komaki XGT-X1 ई-स्कूटर की खासियतों के बारे में बात करती है। साथ ही इसके स्टाइल और परफॉर्मेंस को भी खास बताती है। इसमें एक सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग सिस्टम और साइज-अप बीआईएस व्हील्स मिलतें है। इस स्कूटर में एक बड़ी सीट मिलती है जो दो लोग के लिए काफी आरामदायक है और इसमें मिलने वाला ट्रंक इतना बड़ा है कि उसमें बहुत सारे सामान रखे जा सकते हैं।

मिलते हैं शानदार फीचर्स
Komaki XGT-X1 में टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, एक एंटी-थेफ्ट लॉक सिस्टम, बड़ा बूट स्पेस, एक स्मार्ट डैश मिलता है। इसमें दिया गया सेंसर स्कूटर को दूर से लोकेट करने में मदद करता है। साथ ही इसे दूर से ही लॉक किया जा सकता है। कंपनी ने एक नई बैटरी भी लॉन्च की है जो एक बार फुल चार्जिंग और इको मोड में 100-120 किमी की रेंज देती है।
Komaki XGT-X1 आईक्यू सिस्टम से लैस है, जो बहुत सारे सेंसर्स की मदद से डैश डिस्प्ले को भी स्मार्ट बना देता है। इसके फीचर्स को वायरलेस तरीके से अपडेट किया जा सकता है।
Komaki XGT-X1 आईक्यू सिस्टम से लैस है, जो बहुत सारे सेंसर्स की मदद से डैश डिस्प्ले को भी स्मार्ट बना देता है। इसके फीचर्स को वायरलेस तरीके से अपडेट किया जा सकता है।
बैटरी पर वारंटी
इलेक्ट्रिक वाहन पर दी जाने वाली वारंटी पर बहुत कुछ निर्भर करता है। कोमाकी अपनी लिथियम आयन बैटरी में 2+1 (1 साल की सर्विस वारंटी) साल और लेड एसिड बैटरी में 1 साल की वारंटी की पेशकश कर रही है।
कोमाकी इलेक्ट्रिक डिवीजन के निदेशक गुंजन मल्होत्रा को विश्वास है कि ई-स्कूटर के खरीदार बढ़ेंगे। खासकर ईंधन की कीमतों के मौजूदा रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचने की वजह से भी ई-स्कूटरों की मांग बढ़ी है। कंपनी द्वारा जारी एक प्रेस बयान में उन्होंने कहा, "हमेशा की तरह, हमने वाहन में शानदार फीचर्स देने के साथ ही इसके किफायती होने पर भी ध्यान केंद्रित किया है जो कोमाकी इलेक्ट्रिक वाहनों की खासियत है।" उन्होंने कहा, "पेट्रोल की कीमतों और प्रदूषण के स्तर को देखते हुए, मुझे लगता है कि अब समय आ गया है जब हम इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना शुरू करें।"