{"_id":"5ccbe3a4bdec2207532a4aef","slug":"know-your-lucky-car-color-according-to-your-zodiac-sign","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपनी राशि के अनुसार चुनिए अपनी गाड़ी का रंग, होगा लाभ ही लाभ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अपनी राशि के अनुसार चुनिए अपनी गाड़ी का रंग, होगा लाभ ही लाभ
Fri, 03 May 2019 12:16 PM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Fri, 03 May 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
Lucky car Color
हम जब भी कोई नई कार खरीदने जाते हैं तो एक बार पंडित से जरूर पूछते है की गाड़ी खरीदने का शुभ दिन कौन सा होगा। ताकि नया वाहन हमारे शुभ हो। लेकिन अक्सर यह भी देखा गया है कि किस रंग इ गाड़ी खरीदनी चाइये इस बार में कोई पूछता नहीं है आपने पसंद की कार खरीद लाते हैं जोकि कई बार जी का जंजाल बन जाती है। ऐसे में ज्योतिष के अनुसार आपकी राशि के लिए कौन से रंग की कार शुभ होती है? यही हम आपको इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
मेष राशि
अगर आपकी राशि मेष है, और एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको नीले रंग की कार लेनी चाइये। मेष राशि वालों के लिए लिए नीला रंग शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक अगर सफेद या क्रीम रंग की कार खरीदेंगे तो आपको लाभ होगा। ये रंग वृषभ राशि के लोगों के लिए शुभ होते हैं।
मिथुन राशि
जिन लोगों की राशि मिथुन होती हैं उन्हें हरे रंग की कार लेनी चाइये, इस राशि के लोग क्रीम रंग की कार भी देख सकते हैं। ये दोनों ही रंग इनके लिए शुभ फलदायी साबित होंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक अगर लाल, काले और पीले रंग की कारें खरीद सकते हैं ये सभी रंग इनके लिए अति शुभ होंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों अगर नई कार खरीदना चाहते हैं तो स्लेटी और ग्रे रंग की कार इनके लिए काफी शुभ साबित होगी। वैसे ये दोनों ही रंग सदाबहार भी हैं।
कन्या राशि
सफेद और नीले रंग के वाहन खरीदना कन्या राशि के लोगों के लिए शुभ होता है। और जीवन में गाड़ी की वजह से समस्या नहीं आती।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शनि हैं ऐसे में इस राशि के लोगों को काले और भूरे रंग की कार खरीदना अति उत्तम होगा।
वृश्चिक राशि
जिन लोगों की राशि वृश्चिक है उनकों सफेद रंग की गाड़ी खरीदनी चाइये। सफेद रंग इस राशि के लिए अति लाभदायक है ।
धनु राशि
लाल और सिल्वर रंग की गाड़ी खरीदना धनु राशि वालों के लिए शुभ फलदायी होते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वाले नीले और लाल जैसे चटकीले रंग वाले वाहनों को खरीदने से बचें। आपको ग्रे, स्लेटी या सफेद रंग के वाहनों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
कुंभ राशि
जिन लोगों की राशि कुंभ होती है उन्हें सफ़ेद, नीले और ग्रे कलर की कार खरीदनी चाइये क्योकिं इन रंग के वाहन शुभफल देते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातक अगर पीले और नारंगी रंग की कार लेंगे तो उनको फायदा होगा, क्योकिं मीन राशि के लिए नारंगी रंग भाग्यशाली होता है