फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   know feature the new launched electric scooter Flow

इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘फ्लो’ के फीचर से हो जाएंगे हैरान, एक बार चार्ज होने पर चलेगा 80 किमी

Fri, 02 Feb 2018 12:31 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Feb 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
know feature the new launched electric scooter Flow
फ्लो स्कूटर

ऑटो एक्सपो-2018 में  इस बार गुरुग्राम की कंपनी ‘22 मोटर्स’ अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘फ्लो’ लांच करने जा रही है। यह ईको फ्रेंडली स्कूटर एक बार चार्ज होने के बाद 80 किलोमीटर तक चल सकती है। कंपनी इसे 60 से 70 हजार रुपये की रेंज में अगले महीने भारतीय बाजार में उतार सकती है। 

विज्ञापन


कंपनी इसमें कई नए फीचर देकर लोगों को आकर्षित करने जा रही है। स्कूटर में 2.1 किलोवाट की मोटर लगी है जो इसे करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार प्रदान करेगी। 90 न्यूटन मीटर का टार्क और 100 आरपीएम इंजन की क्षमता है। स्कूटर का वजन करीब 80 किलो है और यह करीब 150 किलो भार के साथ चल सकेगी। इसके अलावा ‘फ्लो’ में क्रूस कंट्रोल और एलसीडी डिस्पले के अलावा काइनेटिक एनर्जी रिकवरी सिस्टम भी है, जिससे ऊर्जा की बचत हो सकेगी। 

विज्ञापन

दो घंटे में हो जाएगा फुल चार्ज

know feature the new launched electric scooter Flow
फ्लो स्कूटर

‘फ्लो’ में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन के अलावा आगे और पीछे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा मोबाइल चार्ज करने का सॉकेट है। सीट के नीचे इतना स्पेस है कि उसमें दो हेलमेट तक रखे जा सकते हैं। 

एक दायरे से बाहर जाने पर बंद हो जाएगा इंजन

know feature the new launched electric scooter Flow
फ्लो स्कूटर

स्कूटर में चोरी रोकने के लिए खास फीचर दिए गए हैं। मोबाइल ऐप दिया गया है जो स्कूटर की स्थिति बताती रहेगी। ‘फ्लो’ में जीयो फेंसिंग सिस्टम है जिससे आप इसे अपने हिसाब से कुछ किलोमीटर के दायरे में रख सकते हैं। इस दायरे से बाहर जाने पर इसका इंजन अपने आप बंद हो जाएगा और अपनी वास्तविक स्थिति का संदेश मोबाइल पर आ जाएगा।  

विज्ञापन

स्कूटर में रिवर्स गियर

know feature the new launched electric scooter Flow
फ्लो स्कूटर

‘फ्लो’ का रिवर्स गियर इसे अनूठा बनाता है। यदि आप कहीं जाम में या ऐसी जगह फंस जाते हैं जहां से आप स्कूटर को मोड़ नहीं सकते तो इसमें रिवर्स गियर की मदद से आसानी से इसे पीछे ले जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed