{"_id":"5c4846efbdec22735b66c1cd","slug":"know-all-about-of-tata-harrier","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tata Harrier के बारे में जानना चाहते हैं तो पढ़ें ये खबर, क्यों है यह SUV खास","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tata Harrier के बारे में जानना चाहते हैं तो पढ़ें ये खबर, क्यों है यह SUV खास
Wed, 23 Jan 2019 04:45 PM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Wed, 23 Jan 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
Tata Harrier
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा ने भारत में आज अपनी फ्लैगशिप एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। इस कार की कीमत और फीचर्स को लेकर बाजार में लंबे समय से चर्चा थी। हैरियर का डिज़ाइन 2018 ऑटो एक्सपो में दिखाए गए H5X कॉन्सेप्ट से काफी मिलता-जुलता है। हैरियर टाटा के ओमेगा आर्क प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो लैंड रोवर के डी 8 प्लेटफॉर्म से लिया गया है इसी पर डिस्कवरी स्पोर्ट को तैयार किया गया है। इसी की बदौलत, नई टाटा एसयूवी अपने प्रतिद्वंद्वियों से हर मामले में आगे है। तो आइए आपको बताते हैं इस का से जुड़ी कुछ अहम बाते। कि आखिर क्यों इस कार ने बाजार को अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन
Tata Harrier
Tata Harrier की खासियत
- टाटा हैरियर को ओमेगा आर्क प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है जो लैंड रोवर डी8 प्लेटफॉर्म से प्रेरित है।
- इस प्लेटफॉर्म का प्रयोग डिस्कवरी स्पोर्ट को तैयार करने के लिए भी किया गया था।
- हैरियर की लंबाई 4,598 एमएम,चौड़ाई 1,894 एमएम,और ऊंचाई 1,706 एमएम है
- कार का व्हीलबेस 2,741 एमएम है,
- जबकि इसका ग्राउंड क्लियरेंस 205 एमएम है।
- वहीं हैरियर में 425 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
- हैरियर में 50 लीटर की फ्यूल टैंक दिया गया है।
- हैरियर में छह एयरबैग, EBD के साथ ABS, एक हिल-होल्ड और डिसेंट फंक्शन, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल और एक रोलओवर मिटिगेशन सिस्टम भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Harrier
- हैरियर के टॉप वेरिएंट XZ में 8.8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को स्पोर्ट करेगा।
- कार में 7.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। जिसमें रिवर्स कैमरा, ऑटोमेटिक हेडलाइट एंड वाइपर,लेथर अपहोलेस्ट्री,क्रूज कंट्रोल और जेबीएल साउंट सिस्टम आदि फीचर्स दिए गए हैं।
- टाटा हैरियर कार में Kryotec 2.0 का इंजन दिया गया है।
- कार को 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है।
- कार की शुरूआती कीमत 12.69 लाख रुपए रखी गई है।वहीं हैरियर के XM वेरिएंट की कीमत 13.75 लाख रुपए, XT वेरिएंट की कीमत 14.95 लाख रुपए और टॉप वेरिएंट XZ की कीमत 16.25 लाख रुपए रखी गई है।