{"_id":"6124be8c8ebc3e79c006abff","slug":"kinetic-luna-electric-moped-to-be-launched-soon-upcoming-electric-two-wheeler-in-india-electric-vehicles-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kinetic Luna Electric : काइनेटिक की वापसी, जल्द लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक मोपेड, जानें फीचर्स और कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Kinetic Luna Electric : काइनेटिक की वापसी, जल्द लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक मोपेड, जानें फीचर्स और कीमत
Tue, 24 Aug 2021 03:10 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 24 Aug 2021 03:10 PM IST
सार
काइनेटिक बीते जमाने की अपनी लोकप्रिय Luna Moped को नए रंग-रूप में लॉन्च करने वाली है। लेकिन खास बात यह है कि इस बार यह इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी। कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में Kinetic Luna Electric Moped लॉन्च करने वाली है। जिसमें काफी अच्छी बैटरी रेंज मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Kinetic Luna Electric
- फोटो : For Reference Only
विस्तार
Kinetic Luna Electric Moped Launch Price Features : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में तेजी देखी जा रही है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) के बढ़ते बाजार को देखते हुए कई वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर रही हैं। अब इस लिस्ट में Kinetic Energy (काइनेटिक एनर्जी) का नाम भी शामिल हो गया है। काइनेटिक बीते जमाने की अपनी लोकप्रिय Luna Moped को नए रंग-रूप में लॉन्च करने वाली है। पुणे स्थित Kinetic समूह ने हाल ही में एलान किया कि वह अपने Luna Moped को फिर से लॉन्च करने वाली है। लेकिन खास बात यह है कि इस बार यह इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी। मोटो रॉयाल के एमडी और Kinetic ग्रुप के हिस्सा अजिंक्य फिरोदिया ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है।
कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में Kinetic Luna Electric Moped लॉन्च करने वाली है। अब ऐसा लगता है कि यह इलेक्ट्रिक मोपेड उत्पादन की ओर बढ़ रही है, और इसके इस साल लॉन्च होने की संभावना है। जिसमें काफी अच्छी बैटरी रेंज मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में Kinetic Luna Electric Moped लॉन्च करने वाली है। अब ऐसा लगता है कि यह इलेक्ट्रिक मोपेड उत्पादन की ओर बढ़ रही है, और इसके इस साल लॉन्च होने की संभावना है। जिसमें काफी अच्छी बैटरी रेंज मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
काफी लोकप्रिय थी लूना
Kinetic Luna (काइनेटिक लूना) ने Piaggio Ciao (पियाजियो सियाओ) के लाइसेंस प्राप्त वर्जन के रूप में 1972 में अपनी शुरुआत की थी। कंपनी ने 2000 के दशक की शुरुआत में इसका उत्पादन बंद कर दिया था। यह एक छोटी, 50cc की मोपेड थी जिसे एक आसान, आरामदायक और किफायती सवारी थी जिसे रोजमर्रा की आवाजाही के लिए डिजाइन किया गया था। इलेक्ट्रिक लूना अपने मूल डिजाइन के आकर्षण को बरकरार रखेगी। हालांकि इसमें कुछ मॉडर्न एलिमेंट्स दिए जा सकते हैं।
स्पीड और रेंज
आनेवाली Kinetic Luna इलेक्ट्रिक में 1kW का इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है। इसमें Li-ion बैटरी पैक मिल सकता है। Kinetic Luna इलेक्ट्रिक की ड्राइविंग रेंज की बात करें तो यह फुल चार्जिंग पर 80 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। लो-स्पीड इलेक्ट्रिक वाहन रहने की वजह से इसके लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी और ड्राइविंग लाइसेंस रखने की भी नहीं चाहिए होगा।
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रिक सेल्फ स्टार्ट, LED लाइट, डीआरएल, यूएसबी चार्जर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ ही कई फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें पर्याप्त स्टोरेज का स्पेस होगा। इसके साथ ही कंपनी एक और स्कूटर पर काम कर रही है, जिसमें ज्यादा स्पीड और फीचर्स मिलेंगे।
कितनी होगी कीमत
Kinetic Luna इलेक्ट्रिक की कीमत बेहद आक्रामक होगी। कंपनी इसे 50,000 रुपये से कम में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस इलेक्ट्रिक मोपेड को दो वेरिएंट्स - कमर्शियल (वाणिज्यिक) और पर्सनल (व्यक्तिगत) में उतारा जाएगा। कमर्शियल वेरिएंट में स्टोरेज बॉक्स भी मिलेगा, जो डिलीवरी के काम के काफी फायदेमंद है। इसके अलावा, यह स्वैपेबल बैटरी पैक भी पेश किया जा सकता है, जो चार्जिंग को और ज्यादा सुविधाजनक बना देगा।
कहां होगा उत्पादन
रिपोर्ट के मुताबिक, Kinetic Luna इलेक्ट्रिक का उत्पादन कंपनी के नए अहमदनर प्लांट में होगा। यह नया प्लांट 30 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैला है और इसमें 65 हजार स्कवॉयर फीट प्रत्येक के चार शेड हैं। इस प्लांट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और Buggy रेंज का उत्पादन होगा।
मुकाबला
लॉन्चिंग के बाद, काइनेटिक लूना इलेक्ट्रिक का भारतीय बाजार में मुकाबला सिर्फ Gemopai Miso (जेमोपाई मिसो) से होगा। भारतीय बाजार में इस समय उपलब्ध एकमात्र अन्य मोपेड TVS XL100 है, लेकिन यह इलेक्ट्रिक वाहन नहीं है और एक IC-इंजन से लैस है।