फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Kia Sportage 2022 SUV Next-generation model teased in India ahead of unveil

Kia Sportage: न्यू जेनरेशन एसयूवी की लॉन्चिंग से पहले टीजर जारी, जानें इस दमदार कार की खास बातें

Mon, 31 May 2021 07:58 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 31 May 2021 07:58 PM IST
सार

नई Kia Sportage के एक्सटीरियर, इंटीरियर और डिजाइन में कई बदलाव किए हैं, जो कि इसे पिछले मॉडल की तुलना में खास बनाती है। कंपनी ने एसयूवी के टीजर तस्वीरें जारी की हैं और इसकी पहली झलक दिखाई है।

विज्ञापन
Kia Sportage 2022 SUV Next-generation model teased in India ahead of unveil
Kia Sportage - फोटो : Kia

विस्तार

दक्षिण कोरिया की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Kia अपनी Sportage एसयूवी के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को जल्द लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस एसयूवी के टीजर तस्वीरें जारी की हैं और इसकी पहली झलक दिखाई है। बता दें कि यह Sportage एसयूवी की पांचवी पीढ़ी की कार होगी। रिपोर्ट के मुताबिक नई Kia Sportage 2022 मॉडल को जुलाई के महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री के लिए उतारा जाएगा। कंपनी सबसे पहले इसे अपने घरेलू बाजार दक्षिण कोरिया के बाजार में बिक्री के लिए उतारेगी। कंपनी ने नई Kia Sportage के एक्सटीरियर, इंटीरियर और डिजाइन में कई बदलाव किए हैं, जो कि इसे पिछले मॉडल की तुलना में खास बनाती है। 
विज्ञापन

नई डिजाइन

Kia Sportage 2022 SUV Next-generation model teased in India ahead of unveil
Kia Sportage Teaser - फोटो : Kia India
Kia Sportage एसयूवी के पहले देखे गए प्रोटोटाइप और अभी की नई तस्वीर से पता चलता है कि Sportage में बिल्कुल नए डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें ब्रांड की नई फ्लैगशिप EV6 इलेक्ट्रिक कार के स्टाइल पर का भी प्रभाव दिखाई पड़ रहा है। इस एसयूवी को किआके नए डिजाइल फिलॉस्पी (अपोजिट यूनाइटेड) पर आधारित अगला मॉडल होगा। इसकी वजह से इस एसयूवी का लुक काफी एग्रेसिव और बेहतर डिजाइन कैरेक्टर वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सटीरियर लुक

Kia Sportage 2022 SUV Next-generation model teased in India ahead of unveil
Kia Sportage Teaser - फोटो : Kia India
डिजाइन स्केच से पता चलता है कि Sportage कार के आगे और पीछे दोनों तरफ किआ का नया लोगो दिया गया है। कंपनी ने हाल ही में अपना नया लोगो पेश किया था। इसके साथ ही कार ब्लैक फ्रंट ग्रिल, फ्रंट और रियर स्लिम एलईडी लाइट्स होंगे। इसके साथ ही कार के चारो तरफ बॉडी को कवर करते हुए मसक्यूलर कैरेक्टर लाइन मिलते हैं। सबसे खास बात यह है कि Kia Sportage कार के 28 साल के इतिहास में पहली बार अलग-अलग बाजारों के लिए इसका अलग-अलग वेरिएंट होगा। जिसमें यूरोपीय ग्राहकों के लिए एक खास वेरिएंट पेश किया जाएगा। हालांकि अभी शुरुआती चरण में, यह साफ नहीं है कि अलग-अलग बाजारों के वेरिएंट्स में क्या अंतर होगा। 
विज्ञापन

इंटीरियर का लुक

Kia Sportage एसयूवी में कई शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसका इंटीरियर लुक भी काफी आकर्षक होगा। एसयूवी में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल स्क्रीन डैशबोर्ड के साथ ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। पैसेंजर साइड डैशबोर्ड भी काफी आकर्षक स्टाइल वाला है। कंपनी ने नई Kia Sportage के इंजन के बारे में आधिकारिक रूप से कोई डिटेल्स साझा नहीं की है। अनुमान है कि आने वाले महीनों में इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस के बारे में खुलासा हो जाएगा। 

भारत में किआ की नई कारें

किआ इस समय भारत में सेल्टोस, सोनेट और कार्निवल एमपीवी की बिक्री करती है। कंपनी ने हाल ही में अपनी सेल्टोस और सोनेट दोनों एसयूवी के अपडेटेड वर्जन और कार्निवल के लिए बायबैक स्कीम लॉन्च की है। किआ भारतीय बाजार में अपनी ऑल-न्यू एमपीवी पेश करने की तैयारी में है, जो 2021 के आखिर या 2022 की शुरुआत में लॉन्च की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed