अलविदा 2020: इन 7 कारों ने मचाई देश में सनसनी, जीता ग्राहकों का दिल, देखें तस्वीरें
आज साल 2020 का आखिरी दिन है। कल से नया साल शुरू होने जा रहा है। ऐसे में हम आपको उन 7 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस साल भारतीय बाजार में सनसनी मचा दी। इन कारों को ग्राहकों का बंपर साथ मिल रहा है। इन कारों में Kia Sonet, Mahindra Thar, Hyundai Creta, Toyota Urban Cruiser, Nissan Magnite, MG Gloster और Hyundai i20 शामिल हैं। आज हम आपको इन कारों के परफॉर्मेंस और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर...
Mahindra Thar
- Mahindra Thar के बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.80 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 12.49 लाख रुपये तक जाती है।
Hyundai i20
Hyundai i20 तीन इंजन ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध है। इनमें 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल हैं। ट्रांसमिशन की बात करें तो कंपनी ने इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन का भी विकल्प दिया है।
- इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.80 लाख रुपये है।
Nissan Magnite
Nissan Magnite भारत में दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इनमें 1.0 लीटर और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट शामिल हैं। इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 71 bhp की मैक्सिमम पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 99 bhp की मैक्सिमम पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि, टर्बो पेट्रोल यूनिट में ऑप्शनल CVT ऑटोमैटिक यूनिट का भी विकल्प दिया गया है, जो 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
- Nissan Magnite सबकॉम्पैक्ट एसयूवी की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 9.35 लाख रुपये तक जाती है। ये एंट्रोडक्ट्री कीमतें हैं।
Toyota Urban Cruiser
Toyota Urban Cruiser में पावर के लिए Vitara Brezza जैसा ही 1.5 लीटर का 4-सिलिंडर वाला K-सीरीज बीएस6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 103 BHP की मैक्सिमम पावर और 138 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी ने अपनी नई SUV को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें मिड, हाई और प्रीमियम वेरिएंट्स शामिल हैं। इन तीनों ही ट्रिम में ग्राहकों को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा।
- इसके बेस वेरिएंट की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम 8.40 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 11.30 लाख रुपये तक जाती है।
MG Gloster
MG Gloster में 2 लीटर का 4-सिलिंडर वाला ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 215 PS की मैक्सिमम पावर और 480 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है।
- भारतीय बाजार में MG Gloster की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 29.98 लाख रुपए है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 35.38 लाख रुपये तक जाती है।
Kia Sonet
किआ सोनेट तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है। सोनट में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (117 बीएचपी की पावर और 172 एनएम टॉर्क) के साथ डुअल-क्लच AT, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (81 बीएचपी की पावर और 115 एनएम टॉर्क) के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5-लीटर डीजल इंजन 113 बीएचपी की पावर और 250 एनएम के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। वेन्यू में मिलने वाली नई फीचर iMT सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, सोनेट में भी मिलेगी। किआ सोनेट में डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर का विकल्प मिलता है।
- कीमत- Kia Sonet की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.71 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 12.89 लाख रुपये तक जाती है।
2020 Hyundai Creta
Hyundai Creta भारतीय बाजार में 1.6-लीटर डीजल, 1.6-लीटर पेट्रोल और 1.4-लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है। Hyundai Creta (Dual VTVT) का 1591 सीसी इंजन 123PS की पावर और 151 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Hyundai Creta (CRDi) का 1396 सीसी इंजन 90PS की पावर और 239 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Hyundai Creta (CRDi के साथ VGT) का 1582 सीसी इंजन 128PS की पावर और 259 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- नई Hyundai Creta की शुरुआती दिल्ली-एक्स शोरूम कीमत 9.81 लाख रुपये है, जो 17.31 लाख रुपये तक जाती है।