लॉन्च से पहले ही Kia Sonet ने मचाया धमाल, एक दिन में 6523 ग्राहकों ने किया बुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किया मोटर्स इंडिया (Kia Motors India) ने भारत में 20 अगस्त, 2020 से Kia Sonet की प्री-बुकिंग शुरू की थी। अब कंपनी ने शुक्रवार को Kia Sonet की पहले दिन हुई बुकिंग के नंबर्स भी जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुताबिक प्री-बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन 6,523 ग्राहकों ने Kia Sonet को बुक कर लिया है। बता दें कि Kia Motors ने अभी कुछ समय पहले ही अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet के प्रोडक्शन मॉडल को दुनियाभर में पेश किया था। ग्राहक इस नई एसयूवी को 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। Kia के सभी ऑधिकारिक डीलरशिप्स या कंपनी की वेबसाइट पर ग्राहक Kia Sonet की प्री-बुकिंग कर सकते हैं।
किया मोटर्स ने Kia Sonet के कॉन्सेप्ट मॉडल को सबसे पहले Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) में पेश किया था। इसका प्रोडक्शन मॉडल काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही है। Kia Sonet की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे भारत में बनाया जाएगा और दुनिया के कई देशों में नियार्त किया जाएगा।
डायमेंशन
रिपोर्ट्स की मानें तो Kia Sonet का व्हीलबेस 2500 और ग्राउंड क्लियरेंस 211 मिलीमीटर होगा। वहीं, इसकी लंबाई 3995 मिलीमीटर, चौड़ाई 1790 मिलीमीटर और ऊंचाई 1647 मिलीमीटर हो सकती है।
कलर वेरिएंट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक Kia Sonet भारतीय बाजार में क्लियर व्हाइट, स्टील सिल्वर, इन्टेंस रेड, ग्रेविटी ग्रे, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, इंटेलिजेंसी ब्लू और बेज गोल्ड जैसे कलर वेरिएंट्स में लॉन्च होगी।
Kia Sonet का लुक
Kia ने इसमें एलईडी हेड लाइट्स (जिसे कंपनी क्राउन ज्वेल कहती है) के साथ एलईडी डीआरएल दिया है, जो साइड इंडीकेटर्स से इंटीग्रेटेड है। इसमें टर्बो शेप्स फ्रंट सिक्ड प्लेट्स दिए गए हैं। Kia Seltos की तरह ही कंपनी अपनी नई Sonet को GT Line और Tech Line दोनों में लॉन्च कर सकती है। GT Line कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों को स्पोर्टी लुक देगी। इस नई कार को रेड कलर का एक्सेंट दिया गया है।
मुकाबला
लॉन्च होने के बाद Kia Sonet भारतीय बाजार में Hyundai Venue से लेकर Maruti Suzuki की Vitara Brezza और Mahindra XUV300 को कड़ी टक्कर देगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपनी Sonet को त्योहारी सीजन के आसपास भारत में लॉन्च कर सकती है।