फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Kia Sonet received 6523 bookings on the first day

लॉन्च से पहले ही Kia Sonet ने मचाया धमाल, एक दिन में 6523 ग्राहकों ने किया बुक

Fri, 21 Aug 2020 07:34 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 21 Aug 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Kia Sonet received 6523 bookings on the first day
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors

किया मोटर्स इंडिया (Kia Motors India) ने भारत में 20 अगस्त, 2020 से Kia Sonet की प्री-बुकिंग शुरू की थी। अब कंपनी ने शुक्रवार को Kia Sonet की पहले दिन हुई बुकिंग के नंबर्स भी जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुताबिक प्री-बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन 6,523 ग्राहकों ने Kia Sonet को बुक कर लिया है। बता दें कि Kia Motors ने अभी कुछ समय पहले ही अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet के प्रोडक्शन मॉडल को दुनियाभर में पेश किया था। ग्राहक इस नई एसयूवी को 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। Kia के सभी ऑधिकारिक डीलरशिप्स या कंपनी की वेबसाइट पर ग्राहक Kia Sonet की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। 

विज्ञापन


किया मोटर्स ने Kia Sonet के कॉन्सेप्ट मॉडल को सबसे पहले Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) में पेश किया था। इसका प्रोडक्शन मॉडल काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही है। Kia Sonet की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे भारत में बनाया जाएगा और दुनिया के कई देशों में नियार्त किया जाएगा। 

विज्ञापन

डायमेंशन


रिपोर्ट्स की मानें तो Kia Sonet का व्हीलबेस 2500 और ग्राउंड क्लियरेंस 211 मिलीमीटर होगा। वहीं, इसकी लंबाई 3995 मिलीमीटर, चौड़ाई 1790 मिलीमीटर और ऊंचाई 1647 मिलीमीटर हो सकती है। 


कलर वेरिएंट्स 


रिपोर्ट्स के मुताबिक Kia Sonet भारतीय बाजार में क्लियर व्हाइट, स्टील सिल्वर, इन्टेंस रेड, ग्रेविटी ग्रे, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, इंटेलिजेंसी ब्लू और बेज गोल्ड जैसे कलर वेरिएंट्स में लॉन्च होगी।

Kia Sonet का लुक 


Kia ने इसमें एलईडी हेड लाइट्स (जिसे कंपनी क्राउन ज्वेल कहती है) के साथ एलईडी डीआरएल दिया है, जो साइड इंडीकेटर्स से इंटीग्रेटेड है। इसमें टर्बो शेप्स फ्रंट सिक्ड प्लेट्स दिए गए हैं। Kia Seltos की तरह ही कंपनी अपनी नई Sonet को GT Line और Tech Line दोनों में लॉन्च कर सकती है। GT Line कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों को स्पोर्टी लुक देगी। इस नई कार को रेड कलर का एक्सेंट दिया गया है।

 



 
विज्ञापन

मुकाबला 


लॉन्च होने के बाद Kia Sonet भारतीय बाजार में Hyundai Venue से लेकर Maruti Suzuki की Vitara Brezza और Mahindra XUV300 को कड़ी टक्कर देगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपनी Sonet को त्योहारी सीजन के आसपास भारत में लॉन्च कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed