फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Kia Sonet becomes compact SUV game changer in the compact SUV segment

ऐसे ही कॉम्पैक्ट सेगमेंट की गेम चेंजर नहीं बनी है Kia Sonet, ये है वजह

Mon, 28 Dec 2020 01:30 PM IST
Advertorial Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 28 Dec 2020 01:30 PM IST
सार

फीचर्स के मामले में सोनेट के सामने इस सेगमेंट की कोई एसयूवी नहीं टिकती है। सोनेट इस सेगमेंट की अकेली ऐसी गाड़ी है, जिसमें पहली बार लग्जरी गाड़ियों के फीचर बेहद किफायती दामों में दिए गए हैं।

विज्ञापन
Kia Sonet becomes compact SUV game changer in the compact SUV segment
Kia Sonet - फोटो : Kia

विस्तार

सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Kia Sonet अपनी पकड़ तेजी से मजबूत करती जा रही है। मात्र दो महीने में ही सोनेट ने रिकॉर्ड बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। किआ ने सोनेट को इसी साल 18 September को लॉन्च किया था। सोनेट के पॉपुलर होने की वजह है कि इस सेगमेंट में पहली बार मिलने वाले फीचर और इसकी कीमत, जिन्हें युवा पीढ़ी बेहद पसंद कर रही है।

विज्ञापन


कीमत

किआ ने सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में भले ही देरी से एंट्री की, लेकिन बेहद कम वक्त में इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक बन गई। इसकी पहली वजह है कि इसकी कीमत। किआ सोनेट सभी तरह के खरीदारों के लिए किफायती है, क्योंकि इसकी शुरुआती कीमत इतनी कम है कि प्रीमियम हैचबैक कारें भी इस दाम में नहीं मिलती हैं। मात्र 6.71 लाख रुपये से शुरू होने वाली सोनेट की एक्स-शोरूम कीमत 12.89 लाख रुपये तक है। इसके पेट्रोल इंजन के साथ बेस वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.71 लाख रुपये और डीजल बैस वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.05 लाख रुपये है। 

विज्ञापन

Kia Sonet becomes compact SUV game changer in the compact SUV segment
Kia Sonet - फोटो : Kia

परफॉरमेंस

वहीं किआ सोनेट परफॉरमेंस के मामले में बेजोड़ है। किआ सोनेट अकेली एसयूवी है जो तीन इंजन और पांच ट्रांसमिशन के साथ आती है, जो इस सेगमेंट में कम ही देखने के लिए मिलता है। सोनेट में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है। GTX+ वैरिएंट में 1.0 लीटर पेट्रोल टर्बो 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) ट्रांसमिशन मिलता है। 1.2 लीटर पेट्रोल में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5 लीटर डीजल टर्बो इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ आता है। इस सेगमेंट में यह अकेली गाड़ी है, जिसमें डीजल इंजन में टॉर्क कन्वर्टर ट्रांसमिशन मिलता है।

इसका 1.2 लीटर 4-सिलंडर पेट्रोल इंजन 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं 1.0 लीटर 3-सिलंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर और 172 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि 1.5 लीटर 4-सिलंडर टर्बो डीजल इंजन 115 एचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

वहीं माइलेज के मामले में यह बेहद किफायती है और इस सेगमेंट की बाकी गाड़ियों की पीछे छोड़ देती है। सोनेट का पेट्रोल इंजन 18.4 किमी प्रति लीटर और डीजल इंजन 24.1 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। 

Kia Sonet becomes compact SUV game changer in the compact SUV segment
Kia Sonet - फोटो : Kia
पहली बार मिलेंगे ये फीचर

फीचर्स के मामले में सोनेट के सामने इस सेगमेंट की कोई एसयूवी नहीं टिकती है। सोनेट इस सेगमेंट की अकेली ऐसी गाड़ी है, जिसमें पहली बार लग्जरी गाड़ियों के फीचर बेहद किफायती दामों में दिए गए हैं।
  • पहली बार इस सेगमेंट की किसी एसयूवी में 10.25 इंच की एचडी टचस्क्रीन मिलती है, जिसमें नेविगेशन और लाइव ट्रैफिक जैसे फीचर दिए गए हैं।
  • वहीं पहली बार इसमें फ्रंट सीटें वेंटिलेटेड मिलती हैं, जो अभी तक लग्जरी कारों की शान होती थीं।
  • पहली बार प्रदूषण से बचाव के लिए इसमें स्मार्ट एयर प्यूरीफायर है तो वहीं वायरस से बचाव के लिए वायरस प्रोटेक्शन का फीचर प्रदान करने वाली अग्रणी कार है।
  • अभी तक इस सेगमेंटी किसी एसयूवी में वर्ल्ड फेमस प्रीमियम साउंड सिस्टम नहीं मिलता है, इसमें बोस 7-स्पीकर ऑडियो के साथ सब-वूफर मिलते हैं।
  • साथ ही पहली बार सोनेट में एलईडी साउंड मूड लाइटिंग मिलती है, जिसके लिए लोग आफ्टर मार्केट हजारों रुपये खर्च करते थे।
  • इसमें वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और कूलिंग फंक्शन का फीचर मिलता है।
  • इसमें यूवीओ कनेक्ट फीचर के जरिए रिमोर्ट इंजन स्टार्ट और स्मार्ट की का फीचर दिया गया है।
  • इसके अलावा ओवर-द-एयर (ओटीए) मैप अपडेट्स की फीचर मिलता है।
  • किआ सोनेट के ऑटोमैटिक मॉडल्स में मल्टी-ड्राइव और ट्रैक्शन मोड्स के साथ ग्रिप कंट्रोल जैसे फीचर भी मिंलते हैं।
इन सबके अलावा सोनेट में सिग्नेचर टाइगर-नोज ग्रिल, एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप्स, प्रोजेक्टर फॉग लैंप्स, एलईडी टेल लैंप्स, 16-इंच क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 4.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, अलॉय पैडल्स, एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और सनरूफ जैसे शानदार फीचर भी इस एसयूवी में मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed