फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Kia seltos became the top selling SUV in India in October 2019 sale, list of top 10 suv in India

लोगों को खूब पसंद आ रही है Kia Seltos, देखें देश की टॉप-10 SUV की लिस्ट

Fri, 08 Nov 2019 03:29 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 08 Nov 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
Kia seltos became the top selling SUV in India in October 2019 sale, list of top 10 suv in India
Kia Seltos beats Hyundai Creta - फोटो : Amar Ujala

Kia Seltos ने लॉन्चिंग के साथ ही बाजार में तहलका मचा दिया है। 12,854 यूनिट्स की बिक्री के साथ सेल्टोस देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज एसयूवी बन गई है। वहीं किआ ने इस सेगमेंट की धुरंधर रहीं कई एसयूवी को धूल चटा दी है। वहीं किआ मोटर्स अब अपनी एक एसयूवी के दम पर ऑटो सेक्टर की पांचवी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।

विज्ञापन

60 हजार से ज्यादा बुकिंग

एसयूवी सेल्टोस को इस साल अगस्त में लॉन्च किया था और कंपनी को अभी तक 60 हजार से ज्यादा एसयूवी की बुकिंग मिल चुकी है। पहले दिन ही कंपनी को 6,000 सेल्टोस की बुकिंग मिली थी। किआ सेल्टोस को वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर 2020 के लिए भी नॉमिनेट किया गया है। वहीं किआ ने अक्टूबर में बिक्री के मामले में ह्यूंदै क्रेटा, एक्सयूवी 500, टाटा हैरियर, जीप कंपास, निसान किक्क जैसी गाड़ियों को टक्कर दी है।

विज्ञापन
  • आंकड़ों के मुताबिक किआ मोटर्स अभी तक 26,840 यूनिट्स बेच चुकी है। अगस्त में 6,236 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि सितंबर में यह आंकड़ा बढ़ कर 7,754 यूनिट्स तक पहुंच गया। जबकि अक्टूबर में यह संख्या 12,850 यूनिट की रही।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बिक्री के मामले में ह्यूंदै क्रेटा दूसरे नंबर पर रही। कभी यह बिक्री के मामले में देश की टॉप-10 कारों में शामिल थी, लेकिन अक्टूबर में इसकी बिक्री घट कर 7,269 यूनिट तक पहुंच गई। जबकि पिछले साल अक्टूबर में 11,702 यूनिट्स बिकी थीं।

  • महिंद्रा स्कॉर्पियो बिक्री के मामले में तीसरें नंबर पर रही। अक्टूबर में 4,628 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 4,603 यूनिट था।

  • एमजी हेक्टर को जुलाई 2019 में लॉन्च किया गया था, वहीं अक्टूबर 2019 के बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक एमजी हेक्टर, टाटा हैरियर, जीप कंपास और महिंद्रा XUV500 पर भारी पड़ी है। एमजी हेक्टर ने अक्टूबर 2019 में 3,536 यूनिट्स की बिक्री की थी। अकेले धनतेरस पर ही एमजी ने एक दिन में ही 700 से ज्यादा गाड़ियों की डिलीवरी की थी।

    सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 एसयूवी

संख्या मॉडल अक्टूबर 2019 अक्टूबर 2018 अंतर फीसदी में % सितंबर 2019 अंतर फीसदी में %
1 किआ सेल्टोस 12,854 0 12,854 - 7,754 6,236 65.77
2. ह्यूंदै क्रेटा 7,269 11,702 -4,433 -37.88 6,641 6,001 9.46
3. महिंद्रा स्कॉर्पियो 4,628 4,603 25 0.54 3,600 2,862 28.56
4. एमजी हेक्टर 3,536 0 3,536 - 2,608 2,018 35.58
5. महिंद्रा XUV500 1,378 2,156 -778 -36.09 1,120 968 23.04
6. मारुति एस-क्रॉस 1,356 3,317 1,961 -59.12 1,040 666 30.38
7. टाटा हैरियर 1,258 0 1,258 - 941 635 33.69
8. जीप कंपास 854 1,150 -296 -25.74 603 605 41.63
9. रेनो डस्टर 622 750 -128 -25.74 544 967 14.34
10. निसान किक्स 313 0 313 - 204 172 53.43

 

  • ‘ओल्ड इज गोल्ड’ के नाम से मशहूर महिंद्रा XUV500 एसयूवी की अक्टूबर में 1,378 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 2,156 यूनिट था।

  • केवल डीजल इंजन में आने वाली मारुति एस-क्रॉस की बिक्री लगातार घट रही है। जिसके पीछे डीजल इंजन को बड़ी वजह माना जा रहा है। एस-क्रॉस की अक्टूबर में 1,356 यूनिट बिकीं, जबकि इसी दौरान पिछले साल यह आंकड़ा 3,317 यूनिट था।

  • टाटा हैरियर की 1,258 यूनिट्स की बिक्री हुई। हैरियर की जुलाई, अगस्त और सितंबर में हुई बिक्री की तुलना करें, तो अक्टूबर में बिक्री बढ़ी है। हालांकि इस साल की शुरुआत में हैरियर जब लॉन्च हुई, तो इस सेगमेंट में बिक्री के मामले में यह काफी आगे थे। लेकिन लंबी वेटिंग और दूसरी कंपनियों के बेहतर विकल्प आने के बाद इसकी बिक्री में धीरे-धीरे कमी आती गई। इसके अलावा हैरियर में बिक्री में सबसे बड़ी अड़चन इसका केवल डीजल इंजन में होना भी रहा।     

  • जीप कंपास इस सेगमेंट में यह सबसे महंगी एसयूवी है। अक्टूबर में कंपास की 854 यूनिट्स की बिक्री हुई। अक्टूबर 2018 में यह आंकड़ा 1,150 यूनिट का था। वहीं अब कंपास का फेसलिफ्ट आने वाला है।

  • रेनो डस्टर के फेसलिफ्ट को इसी साल कंपनी ने लॉन्च किया था। बावजूद इसके इसकी बिक्री पर कोई खास असर नहीं पड़ा। अक्टूबर 2019 में डस्टर की 622 यूनिट बिकीं, जबकि पिछले साल अक्टूबर 2018 में यह आंकड़ा 750 यूनिट का था।

  • निसान किक्स को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, लेकिन यह निसान को किक देने में नाकामयाब रही। अक्टूबर 2019 में किक्स की 313 यूनिट्स की बिक्री हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed