{"_id":"5c442bb9bdec2211ac1ae057","slug":"kia-motors-will-launch-first-suv-by-the-mid-of-this-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kia Motors के पहले मॉडल का परीक्षण उत्पादन इस महीने से होगा शुरू","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Kia Motors के पहले मॉडल का परीक्षण उत्पादन इस महीने से होगा शुरू
Sun, 20 Jan 2019 01:35 PM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
kia
साउथ कोरिया की दिग्गज कार निर्माता कंपनी भारत में अपनी प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV को लांच करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। किया मोटर्स इंडिया को उम्मीद है कि उसके पहले मॉडल एसयूवी एसपी कॉन्सेप्ट का परीक्षण उत्पादन आंध्र प्रदेश के संयंत्र में इसी महीने शुरू हो जाएगा। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि इस वाहन को 2019 के मध्य में भारत में उतारने की उम्मीद है।
विज्ञापन
किया मोटर्स इंडिया के प्रमुख (विपणन एवं बिक्री) मनोहर भट ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि यह संयंत्र जल्द पूर्ण रूप से परिचालन में आ जाएगा। इसकी सालाना स्थापित क्षमता तीन लाख इकाई की होगी। हमारे पहले मॉडल एसपी2आई कारों का परीक्षण उत्पादन जनवरी अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में हम यही मॉडल सबसे पहले उतारेंगे।’’
विज्ञापन
Trending Videos
Kia Sp SUV
कंपनी का इरादा इस एसयूवी की बिक्री इस साल के मध्य तक शुरू करने का है। पिछले साल आटो एक्सपो में इस मॉडल को पहली बार प्रदर्शित किया गया था। अभी इस मॉडल का भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से परीक्षण किया जा रहा है। कंपनी का लक्ष्य प्रत्येक छह महीने में एक मॉडल पेश करने का है।
कंपनी आंध्र प्रदेश के अनंतपुर कारखाने में एक अरब डॉलर का निवेश कर रही है। यह वैश्विक स्तर पर किया मोटर्स का 15वां कारखाना होगा। इसमें बड़े शहरों के अलावा छोटे शहर भी शामिल होंगे। दक्षिण कोरिया की किया मोटर्स की अनुषंगी अपने विनिर्माण संयंत्र को शुरू करने के अंतिम चरण में है। इस संयंत्र की सालाना स्थापित क्षमता तीन लाख वाहनों की होगी।