{"_id":"5f26a62c2a0879369c3671f2","slug":"kia-motors-india-has-achieved-a-milestone-of-1-lakh-vehicle-sales-in-11-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kia Motors India का धमाल, एक साल से कम समय में बेच दी एक लाख कारें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Kia Motors India का धमाल, एक साल से कम समय में बेच दी एक लाख कारें
Sun, 02 Aug 2020 05:10 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 02 Aug 2020 05:10 PM IST
सार
- इस मील का पत्थर हासिल करने में सबसे बड़ा योगदान Kia Seltos (किआ सेल्टोस) का है। अगस्त 2019 में लॉन्च होने के सिर्फ 2 महीनों के अंदर, सेल्टोस अपने सेगमेंट में लीडर बन गई।
- इसकी वजह से भारत में टॉप 5 कार निर्माताओं की सूची में किआ का नाम शामिल हो गया।
विज्ञापन
Kia Seltos
विस्तार
Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) ने एलान किया है कि भारतीय बाजार में अपना पहला प्रॉडक्ट लॉन्च करने के 11 महीने के भीतर, वाहन निर्माता ने 1 लाख बिक्री का आंकड़ा पार करने में कामयाबी हासिल कर ली है। इसके साथ ही किआ मोटर्स भारत में सबसे तेजी से एक साल के भीतर इस मील के पत्थर को छूने वाली वाहन निर्माता कंपनी बन गई है।
विज्ञापन
Kia seltos
- फोटो : kia motors
यह कारनामा तब और भी आकर्षक हो जाता है, जब भारत में महामारी को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया, जिसमें अप्रैल के महीने में कोई वाहन बिक्री नहीं हुई थी। इस मील का पत्थर हासिल करने में सबसे बड़ा योगदान Kia Seltos (किआ सेल्टोस) का है। अगस्त 2019 में लॉन्च होने के सिर्फ 2 महीनों के अंदर, सेल्टोस अपने सेगमेंट में लीडर बन गई और महीने-दर-महीने की बिक्री के लिहाज से भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी का स्थान भी हासिल किया। इसकी वजह से भारत में टॉप 5 कार निर्माताओं की सूची में किआ का नाम शामिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia Carnival MPV
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद किआ ने फरवरी 2020 में भारत में प्रीमियम एमपीवी Carnival (कार्निवल) लॉन्च किया, जिसे महंगे बाजार में पर्याप्त सफलता मिली। किआ का दावा है कि उसने भारतीय बाजार में अब तक UVO (यूवीओ) कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी वाली 50,000 से अधिक गाड़ियां बेच दी हैं और यह बताता है कि यह देश की सबसे बड़ी कनेक्टेड कार कंपनी है।
Kia Carnival MPV Sunroof
- फोटो : अमर उजाला
किआ मोटर्स इंडिया के एमडी और सीईओ, कुख्युन शिम ने कहा, "भारतीय ग्राहकों ने हमारे प्रति जो प्रतिक्रिया और स्वीकृति दी है, उससे हम अभिभूत हैं. ग्यारह महीने के रिकॉर्ड समय में सिर्फ दो कारों के साथ एक लाख के आंकड़े को छूना, भारत के लिए हमारी प्रतिबद्धता का सबूत है। किआ मोटर्स इंडिया सेल्टोस और कार्निवल की अपार सफलता के बाद सकारात्मक गति को बनाए रखने और ग्राहकों की आवश्यकता और आकांक्षाओं को संबोधित करते हुए आगामी किआ सोनेट के साथ तैयार है।"
Kia Seltos
- फोटो : AmarUjala
एक लाख के इस आंकड़े में एक बहुत बड़ा हिस्सा सेलटोस का है जिसकी कुल 97745 यूनिट बाजार में बिकी हैं। कंपनी कार्निवल की भी 3614 यूनिट बेचने में कामयाब रही है। इनमें से 50,000 से अधिक वाहन कनेक्टेड कार तकनीक के साथ उपलब्ध हैं। 7 अगस्त को किआ अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट को पेश करने वाली है। भारत में यह सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा वाला सेगमेंट है।
किआ सोनेट को इस साल त्योहारी सीजन में लॉन्च किया जाएगा और सितंबर में भारतीय सड़कों पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट का भारतीय बाजार में मुकाबला ह्यूंदै वेन्यू, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज्जा और कई और एसयूवी कारों से होगा। किआ ने पहले ही आने वाली सॉनेट एसयूवी के बारे में कई जानकारी का खुलासा कर दिया है।
किआ सोनेट को इस साल त्योहारी सीजन में लॉन्च किया जाएगा और सितंबर में भारतीय सड़कों पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सोनेट का भारतीय बाजार में मुकाबला ह्यूंदै वेन्यू, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज्जा और कई और एसयूवी कारों से होगा। किआ ने पहले ही आने वाली सॉनेट एसयूवी के बारे में कई जानकारी का खुलासा कर दिया है।