Kia ने भारत में बेची 50000 से ज्यादा इंटरनेट कारें, जानिए क्या है इस टेक्नोलॉजी की खास बात
- Kia ने भारत में बेची 50000 से ज्यादा इंटरनेट कारें
- ह्यूंदै, एमजी मोटर और मर्सिडीज-बेंज की कारों में भी मिलती है यह टेक्नोलॉजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kia Motors India (किआ मोटर्स इंडिया) ने भारत में 10 महीने से कम समय पहले कारोबार शुरू किया था, अब कंपनी ने एलान किया है कि उन्होंने 50,000 से ज्यादा इंटरनेट कारें बेची हैं। इन कारों में Kia Seltos के साथ-साथ Kia Carnival भी शामिल है। कनेक्टेड कार का फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट के साथ मिलता है। यह देखते हुए यह कंपनी के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं कि भारत में एक नए कार निर्माता के रूप में किआ की कारों को ग्राहकों ने खूब पसंद किया है। किआ का कहना है कि भारत में कोई भी अन्य कार निर्माता कंपनी सिर्फ 10 महीनों में यह कामयाबी हासिल नहीं कर पाई है, जो उसने सिर्फ 10 महीनों में कर दिखाया है। मंदी का समय रहा हो या कोरोना काल किआ मोटर्स की अपने वाहनों की बिक्री के मामले में बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है।
किआ में मिलता है UVO
भारत में कनेक्टेड कार बेचने वाले अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों में Hyundai (ह्यूंदै), MG Motor (एमजी मोटर) और Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) शामिल हैं। किआ की कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को UVO कहा जाता है और इसमें एक एम्बेडेड सिम शामिल होती है जो यह सुनिश्चित करती है कि कार मालिक के दूर रहने पर भी उसे कार के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हो। कोई भी ईसीयू को इंजन शुरू करने, एसी चालू करने या सनरूफ खोलने के लिए भी कमांड दे सकता है।
UVO सिस्टम के फीचर्स
UVO सिस्टम में शुरूआत में 37 स्मार्ट फीचर्स मिलते थे, अब कंपनी का दावा है कि उसने इसे अपडेट कर दिया है और अब इसमें 50 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। कार के अंदर जाते ही, कोई भी "हैलो किआ" बोलकर सिस्टम को एक्टिवेट कर सकता है। यह सिस्टम मौसम की जानकारी देने, किसी संपर्क को फोन लगाने, क्लाइमेट कंट्रोल, मीडिया नेविगेशन, क्रिकेट स्कोर और इसके अलावा बहुत से काम कर सकता है। स्मार्टवॉच के जरिए व्यक्ति UVO सिस्टम से जुड़ सकता है। कार चोरी हो जाने की स्थित में ग्राहक अपनी कार को इम्मोबिलाइज (बंद) कर सकता है। यदि कार दुर्घटना का शिकार हो गई है, तो UVO सिस्टम नजदीक के अस्पताल के साथ-साथ दोस्तों और परिवार को भी एक नोटिफिकेश भेज देता है। UVO सिस्टम के जरिए, कार के केबिन में AQI को बनाए रखने का निर्देश दिया जा सकता है।
कनेक्टेड कारों के लिए बीमा
किआ मोटर्स इंडिया ने खास तौर पर कनेक्टेड कारों के लिए एक नया बीमा शुरू किया गया है। यह बीमा ICICI लोम्बार्ड GIC के साथ-साथ Bajaj Allianz द्वारा की जा रही है। ग्राहक किआ की कनेक्टेड कार सिस्टम का फायदा उठा सकेंगे और प्राथमिकता पर सेटेल्मेंट का दावा कर सकेंगे।