{"_id":"602f9b9d8ebc3ee9730309e5","slug":"kia-k8-premium-sedan-unveiled-premium-sedans-in-india-kia-india-cars","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kia K8 प्रीमियम सेडान कार कंपनी के नए लोगो के साथ हुई पेश, जानिए लॉन्चिंग डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Kia K8 प्रीमियम सेडान कार कंपनी के नए लोगो के साथ हुई पेश, जानिए लॉन्चिंग डिटेल्स
Fri, 19 Feb 2021 04:36 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 19 Feb 2021 04:36 PM IST
सार
- Kia Motors का दावा है कि, नई Kia K8 सेडान कार में मॉडर्न डिजाइन और प्रीमियम क्वॉलिटी का खास ख्याल रखा गया है।
- कार का लुक काफी स्पोर्टी रखा गया है और जो प्रीमियम भी है।
- बयान के मुताबिक Kia K8 को इसी साल बिक्री के लिए उतारा जाएगा।
विज्ञापन
Kia K8
- फोटो : Kia
विस्तार
दक्षिण कोरिया की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Kia Motors (किआ मोटर्स) ने हाल ही में अपने लिए एक नए ब्रांड लोगो को अपनाने का एलान किया है। कंपनी के भारतीय लाइन-अप में तीन उत्पाद मौजूद हैं- किआ सेल्टोल, किआ सोनेट और किआ कार्निवाल। हालांकि, अभी तक इसकी किसी भी कार को नया लोगो नहीं मिला है। कंपनी ने अपनी नई Kia K8 (किआ K8) सेडान कार से पर्दा उठाया है। नई Kia K8 पहली कार है जिसमें कंपनी का नया लोगो दिखाई दे रहा है। कंपनी का कहना है कि नई कार के "स्लीक और फ्यूचरिस्टिक स्पोर्ट्स सेडान प्रोफाइल बनाने के लिए कंपनी ने नयेपन को अपनाया है।"
विज्ञापन
Trending Videos
इस साल होगी लॉन्च
बयान के मुताबिक Kia K8 को इसी साल बिक्री के लिए उतारा जाएगा। अभी हाल ही में कंपनी ने अपने कॉर्पोरेट नाम के साथ ही लोगो भी बदल दिया है जिसे आनेवाले नए मॉडल्स में उपयोग किया जाएगा। नई सेडान कार में कंपनी अपने नए ब्रांड लोगो का इस्तेमाल कर रही है, जो किसी सिग्नेचर (हस्ताक्षर) के जैसा लगता है। नया लोगो कंपनी की कारों में एक नए स्टाइल एलिमेंट को जोड़ता है।

लुक और डिजाइन
कंपनी का कहना है कि K8 मॉडर्न इनोवेटिव सेडान कार है जिसमें बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आकर्षक बाहरी डिजाइन है। कंपनी ने बताया कि इसके फ्रंट पर नया सिग्नेचर फ्रेमलेस टाइगर नोज ग्रिल मिलता है। फ्रंट बंपर के अंदर इंटिग्रेटेड फ्रेमलेस ग्रिल, इसके लुक को और बेहतर बनाती है। फ्रंट लैंप में एक टर्न सिग्नल शामिल है। कार के रियर में बूमरैंग आकार की एलईडी टेल लाइट दी गई है। कार की लंबाई 5,015 mm और इसका साइड प्रोफाइल स्पोर्टी है। इसका डिजाइन नौका से काफी प्रभावित दिखता है।
K8 सेडान कार के सामने के हिस्से में टाइगर नोज ग्रिल के ठीक ऊपर, कंपनी का नया लोगो दिया गया है। बयान के मुताबिक नया लोगो किया के आत्मविश्वास और ग्राहकों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। किया का नया लोग और पहला K8 बैज रियर में लाइट डैश के एकदम नीचे है।

कंपनी का दावा है कि, नई Kia K8 सेडान कार में मॉडर्न डिजाइन और प्रीमियम क्वॉलिटी का खास ख्याल रखा गया है। कार का लुक काफी स्पोर्टी रखा गया है और जो प्रीमियम भी है। इस कार को कंपनी ने K7 की कामयाब के बाद पेश किया है। बता दें कि, कंपनी K7 मॉडल की कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Cadenza के नाम से बिक्री करती है। नए मॉडल में K7 के मुकाबले बेहतर डिजाइन, टेक्नोलॉजी और आधुनिक है और यह स्पोर्ट्स सेडान को फिर से परिभाषित करती है। यह इस साल में लॉन्च होगी और इसके बारे में ज्यादा जानकारी बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।
किया ग्लोबल डिजाइन सेंटर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड करीम हबीब ने बताया कि कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खुद को नए अवतार में स्थापित करना चहती है। कंपनी की हाल ही में रिब्रांडिंग होने के साथ, वह अपने नए मॉडर्न सेडान कार K8 के साथ नई ब्रांड वैल्यू की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मॉर्डन सेडान को अत्याधुनिक तकनीक और डिजाइन से तैयार किया गया है जो कि ब्रांड वैल्यू को और बेहतर बनाने में सहायक साबित होगा।