फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Kia k8 premium sedan unveiled premium sedans in india kia india cars

Kia K8 प्रीमियम सेडान कार कंपनी के नए लोगो के साथ हुई पेश, जानिए लॉन्चिंग डिटेल्स

Fri, 19 Feb 2021 04:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 19 Feb 2021 04:36 PM IST
सार

  • Kia Motors का दावा है कि, नई Kia K8 सेडान कार में मॉडर्न डिजाइन और प्रीमियम क्वॉलिटी का खास ख्याल रखा गया है।
  • कार का लुक काफी स्पोर्टी रखा गया है और जो प्रीमियम भी है।
  • बयान के मुताबिक Kia K8 को इसी साल बिक्री के लिए उतारा जाएगा।

विज्ञापन
Kia k8 premium sedan unveiled premium sedans in india kia india cars
Kia K8 - फोटो : Kia

विस्तार

दक्षिण कोरिया की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Kia Motors (किआ मोटर्स) ने हाल ही में अपने लिए एक नए ब्रांड लोगो को अपनाने का एलान किया है। कंपनी के भारतीय लाइन-अप में तीन उत्पाद मौजूद हैं- किआ सेल्टोल, किआ सोनेट और किआ कार्निवाल। हालांकि, अभी तक इसकी किसी भी कार को नया लोगो नहीं मिला है। कंपनी ने अपनी नई Kia K8 (किआ K8) सेडान कार से पर्दा उठाया है। नई Kia K8 पहली कार है जिसमें कंपनी का नया लोगो दिखाई दे रहा है। कंपनी का कहना है कि नई कार के "स्लीक और फ्यूचरिस्टिक स्पोर्ट्स सेडान प्रोफाइल बनाने के लिए कंपनी ने नयेपन को अपनाया है।"
विज्ञापन

इस साल होगी लॉन्च
बयान के मुताबिक Kia K8 को इसी साल बिक्री के लिए उतारा जाएगा। अभी हाल ही में कंपनी ने अपने कॉर्पोरेट नाम के साथ ही लोगो भी बदल दिया है जिसे आनेवाले नए मॉडल्स में उपयोग किया जाएगा। नई सेडान कार में कंपनी अपने नए ब्रांड लोगो का इस्तेमाल कर रही है, जो किसी सिग्नेचर (हस्ताक्षर) के जैसा लगता है। नया लोगो कंपनी की कारों में एक नए स्टाइल एलिमेंट को जोड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लुक और डिजाइन
कंपनी का कहना है कि K8 मॉडर्न इनोवेटिव सेडान कार है जिसमें बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आकर्षक बाहरी डिजाइन है। कंपनी ने बताया कि इसके फ्रंट पर नया सिग्नेचर फ्रेमलेस टाइगर नोज ग्रिल मिलता है। फ्रंट बंपर के अंदर इंटिग्रेटेड फ्रेमलेस ग्रिल, इसके लुक को और बेहतर बनाती है। फ्रंट लैंप में एक टर्न सिग्नल शामिल है। कार के रियर में बूमरैंग आकार की एलईडी टेल लाइट दी गई है। कार की लंबाई 5,015 mm और इसका साइड प्रोफाइल स्पोर्टी है। इसका डिजाइन नौका से काफी प्रभावित दिखता है। 

K8 सेडान कार के सामने के हिस्से में टाइगर नोज ग्रिल के ठीक ऊपर, कंपनी का नया लोगो दिया गया है। बयान के मुताबिक नया लोगो किया के आत्मविश्वास और ग्राहकों के प्रति उसकी  प्रतिबद्धता को दर्शाता है। किया का नया लोग और पहला K8 बैज रियर में लाइट डैश के एकदम नीचे है। 
विज्ञापन

कंपनी का दावा है कि, नई Kia K8 सेडान कार में मॉडर्न डिजाइन और प्रीमियम क्वॉलिटी का खास ख्याल रखा गया है। कार का लुक काफी स्पोर्टी रखा गया है और जो प्रीमियम भी है। इस कार को कंपनी ने K7 की कामयाब के बाद पेश किया है। बता दें कि, कंपनी K7 मॉडल की कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Cadenza के नाम से बिक्री करती है। नए मॉडल में K7 के मुकाबले बेहतर डिजाइन, टेक्नोलॉजी और आधुनिक है और यह स्पोर्ट्स सेडान को फिर से परिभाषित करती है। यह इस साल में लॉन्च होगी और इसके बारे में ज्यादा जानकारी बाद में उपलब्ध कराई जाएगी। 

किया ग्लोबल डिजाइन सेंटर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड करीम हबीब ने बताया कि कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में खुद को नए अवतार में स्थापित करना चहती है। कंपनी की हाल ही में रिब्रांडिंग होने के साथ, वह अपने नए मॉडर्न सेडान कार K8 के साथ नई ब्रांड वैल्यू की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मॉर्डन सेडान को अत्याधुनिक तकनीक और डिजाइन से तैयार किया गया है जो कि ब्रांड वैल्यू को और बेहतर बनाने में सहायक साबित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed