{"_id":"604736188ebc3ec4be1bd915","slug":"kia-ev6-electric-vehicle-images-kia-ev6-india-kia-first-dedicated-electric-vehicle-kia-electric-car-india-2021-new-kia-electric-suv-2021-kia-electric-vehicles-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kia EV6: किआ ने अपने पहली इलेक्ट्रिक कार कि दिखाई झलक, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Kia EV6: किआ ने अपने पहली इलेक्ट्रिक कार कि दिखाई झलक, जानें डिटेल्स
Tue, 09 Mar 2021 02:17 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 09 Mar 2021 02:17 PM IST
सार
कार में इस्तेमाल किया गया बैटरी पैक इसे जबरदस्त पावर देने और किआ EV6 को स्पेशल बनाने का दावा करता है। यह कार निर्माता का पहला उत्पाद है जिसे एक नई डिजाइन फिलॉसोफी के तहत विकसित किया गया है।
विज्ञापन
Kia EV6 Electric Vehicle
- फोटो : Kia
विस्तार
Kia Corporation ने अपने पहले डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक वाहन की एक झलक दिखाई है। इसके साथ ही किआ बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में बड़ी तैयारी के साथ आ रही है। इस इलेक्ट्रिक वाहन का नाम Kia EV6 रखा गया है। यह इलेक्ट्रिक कार कंपनी के नए EV प्लेटफॉर्म (E-GMP या इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) पर बनाई गई है। बता दें कि Kia Corporation (किआ कॉर्पोरेशन) पहले Kia Motor Corporation (किआ मोटर कॉर्पोरेशन) ने नाम से जानी जाती थी।
विज्ञापन
मिलेगी ज्यादा बैटरी पावर
Kia EV6 Electric Vehicle
- फोटो : Kia
कार में इस्तेमाल किया गया बैटरी पैक इसे जबरदस्त पावर देने और किआ EV6 को स्पेशल बनाने का दावा करता है। लेकिन कार निर्माता का पहला उत्पाद है जिसे एक नई डिजाइन फिलॉसोफी के तहत विकसित किया गया है, जो किआ के इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया की ओर शिफ्टिंग को दिखाता है। किआ ग्लोबल डिजाइन सेंटर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रमुख करीम हबीब ने कहा, "EV6 हमारे ब्रांड के उद्देश्य और हमारे नए डिजाइन फिलॉसफी दोनों को समेटे हुए है।" उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य हमारे ब्रांड के भौतिक अनुभव को डिजाइन करना और बोल्ड, मूल और आविष्कारशील इलेक्ट्रिक वाहन बनाना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
किआ ईवी 6 नाम क्यों रखा गया
Kia EV6 Electric Vehicle
- फोटो : Kia
किआ बताती है कि यह एक सरल नाम रखने की रणनीति को अपना रही है। यह उसके इलेक्ट्रिक व्हीकल के नाम में सभी वैश्विक बाजारों में एकरूपता लाने की कोशिश है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के हर इलेक्ट्रिक वाहन के नाम की शुरुआत EV से होगी और उसके बाद एक नंबर होगा है जो किआ के इलेक्ट्रिक वाहन लाइनअप में कार के स्थान को बताएगा। नाम रखने की यह नीति कंपनी की कुछ नए और पारंपरिक कारों के लिए भी सच है। हाल ही में शोकेस किए गए K8 सेडान के मामले में भी नामकरण की इसी नीति को अपनाया गया था।
लॉन्चिंग कब
कंपनी ने किआ ईवी 6 के बारे में ज्यादा जानकारी का खुलासा नहीं किया है। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक Kia EV6 को 2021 की पहली तिमाही में दुनिया के सामने शोकेस किया जाएगा।
कई सस्ती ईवी लाएगी
कंपनी दुनिया भर के इलेक्ट्रिक वाहन के बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी में है और इसके लिए वह अपने उत्पादों की संख्या बढ़ा रही है। हालांकि किआ के लिए एसयूवी अभी भी सबसे ज्यादा महत्व का है। लेकिन ऐसी उम्मीद है कि कंपनी ज्यादा किफायती और छोटे ईवी को खरीदारों के लिए पेश करेगी।