फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kia: किआ ने ICICI और Yes बैंक के साथ मिलाया हाथ, मिलेगी 100 फीसदी ऑन-रोड फाइनेंस

Wed, 28 Jul 2021 06:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 28 Jul 2021 06:41 PM IST
सार

Kia India (किआ इंडिया) ने भारत में अपनी कारों की बिक्री बढ़ाने और ग्राहकों को कार फाइनेंस की सुविधा देने के लिए नई पहल की है।

विज्ञापन
kia car finance offers Kia India introduces attractive finance schemes for its customers
Kia Seltos 2021 Facelift - फोटो : Kia
दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Kia Corporation (किआ कॉरपोरेशन) के मालिकाना हक वाली कंपनी Kia India (किआ इंडिया) ने भारत में अपनी कारों की बिक्री बढ़ाने और ग्राहकों को कार फाइनेंस की सुविधा देने के लिए नई पहल की है। किआ इंडिया ने ICICI (आईसीआईसीआई) बैंक और Yes (यस) बैंक के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक फाइनेंस स्कीम पेश की हैं, जो अपने पूरे उत्पाद पोर्टफोलियो में कई फ्लेक्सिबल रीपेमेंट ऑप्शन (पुनर्भुगतान विकल्प) और अन्य सुविधा और फायदे देती है। 


किआ इंडिया ने एलान किया है कि उसने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में पहली बार 'पीस ऑफ माइंड' (मानसिक सुकून) वैल्यू एडेड उत्पाद पेश किया है। कंपनी ने कहा है कि इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें 'कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा'। इसे खास तौर पर किआ कार्निवल के एलीट ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो उन्हें एक परेशानी मुक्त अनुभव मुहैया करता है।
kia car finance offers Kia India introduces attractive finance schemes for its customers
2021 Kia Sonet Facelift - फोटो : Kia
किआ इंडिया ने Kia Seltos, Kia Sonet और Kia Carnival खरीदने वाले ग्राहकों के लिए दो आसान ईएमआई योजनाओं की पेशकश के लिए ICICI बैंक के साथ साझेदारी की है। किआ की कार खरीदे के लिए ये योजनाएं ग्राहकों के सामर्थ्य को बढ़ाती हैं, क्योंकि वे ग्राहकों को शुरुआती महीनों में लचीली ईएमआई की पेशकश करती हैं, जिसमें ग्राहक को कम राशि देनी होती है। 

पहली स्कीम
पहली योजना के तहत, किआ सेल्टोस और किआ सोनेट के खरीदार पहले छह ईएमआई का भुगतान 767 रुपये प्रति लाख रुपये के हिसाब से कर सकते हैं। और बाकी बची राशि का निश्चित नियमित ईएमआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं। 
kia car finance offers Kia India introduces attractive finance schemes for its customers
2021 Kia Carnival MPV - फोटो : Kia
दूसरी स्कीम
दूसरी योजना किआ कार्निवल खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए है। इसके तहत पहले छह महीनों के लिए 13,999 रुपये की ईएमआई और शेष राशि का भुगतान नियमित निश्चित ईएमआई में करने की छूट देती है। दोनों योजनाएं पांच साल तक की अवधि के लिए, और खासतौर से किआ के ग्राहकों के लिए एक्स-शोरूम कीमत पर 100 फीसदी तक लोन उपलब्ध हैं। आईसीआईसीआई बैंक किआ सोनेट, सेल्टोस और कार्निवल पर 100 फीसदी तक ऑन-रोड फंडिंग भी देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kia car finance offers Kia India introduces attractive finance schemes for its customers
Kia Carnival - फोटो : PTI
100 फीसदी ऑन-रोड फाइनेंस
किआ इंडिया ने यस बैंक के साथ साझेदारी में 'जीरो वरीज कार्निवल ओनरशिप प्रोग्राम' का भी एलान किया है। इस फाइनेंस स्कीम के तहत, किआ कार्निवल ग्राहक बिना किसी डाउन पेमेंट, ओनरशिप कॉस्ट (स्वामित्व लागत) और बिना किसी लोन प्री-पेमेंट चार्ज के, बैंकों के लागू नियमों और शर्तों के तहत 100 फीसदी ऑन-रोड फाइनेंस का लाभ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
kia car finance offers Kia India introduces attractive finance schemes for its customers
Kia Sonet - फोटो : Kia
कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा
इंडस्ट्री-फर्स्ट और नई पेश की गई 'पीस ऑफ माइंड' वैल्यू एडेड उत्पाद के साथ, किआ इंडिया नए किआ कार्निवल ग्राहकों के लिए बेस्ट-इन-क्लास अनुभव मुहैया करा रहा है। कंपनी के मुताबिक किसी भी दुर्घटना की स्थिति में कार की मरम्मत बिना कोई सवाल पूछे की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed