फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Kerala police nabbed the thieves who stole the maruti swift posted at Online Selling website OLX

ऑनलाइन साइट पर विज्ञापन देख चोरों ने उड़ाई कार, पुलिस ने खरीदार बन कर लौटाई वापस

Wed, 07 Aug 2019 12:37 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 07 Aug 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
Kerala police nabbed the thieves who stole the maruti swift posted at Online Selling website OLX
Maruti Swift Stolen car - फोटो : mathrubhumi

ऑनलाइन साइट्स पर गाड़ी बेचना काफी जोखिम भरा साबित हो सकता है। ऑनलाइन कार बेचना एक शख्स को भारी पड़ गया। हालांकि पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चोरों को अपने शिकंजे में ले लिया। चोरों ने बेहद शातिराना तरीके से उसकी गाड़ी चुरा ली।

विज्ञापन

OLX के जरिए किया संपर्क

केरल के मुक्कम में एक शख्स ने अपनी मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार बेचने के लिए एक प्रसिद्ध ऑनलाइन साइट OLX पर उसकी डिटेल्स डालीं। जिसके बाद चोरों ने उस व्यक्ति से संपर्क किया और गाड़ी खरीदने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद दोनों पार्टियों ने 23 जुलाई को मुलाकात का वक्त तय किया और कार मालिक से कार को पणिक्कर ले आया।

विज्ञापन

टेस्ट ड्राइव की इच्छा जाहिर की

खरीदारों ने डील फिक्स करने से पहले कार की टेस्ट ड्राइव की इच्छा जाहिर की। लेकिन टेस्ट ड्राइव के दौरान खरीदारों ने कार मालिक को धोखा देकर कार चोरी कर ली। जिसके बाद मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीपीएस सिस्टम हटाया

यहां तक कि कार चोरी करने के बाद चोरों ने कार की नंबर प्लेट बदल दी और उसमें लगा जीपीएस सिस्टम डिस्कनेक्ट कर दिया, ताकि उन्हें ट्रैक करने की कोई गुंजाइश न बचे। जसक बाद चोरों ने कार को वायनाड के एक शख्स को कार बेचने की कोशिश की। लेकिन उस शख्स को कार के साथ दिए दस्तावेजों पर कुछ संदेह हुआ और उसने उस कार का ऑरिजनल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट हासिल कर लिया। जिसके बाद उसने कार के साथ दिए दस्तावेजों पर लिखे नंबर पर संपर्क किया और पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस बनी खरीदार

पुलिस ने खरीदार बनते हुए उन चोरों से संपर्क किया और कार खरीदने की इच्छा जाहिर की। पुलिस ने खुध को नीलेश्वरम का रहने वाला बताते हुए कार दिखाने के लिए निलेश्वरम लाने के लिए कहा। जिसके बाद दो शख्स वहां कार दिखाने आए और पुलिस ने उन्हें तुरंत दबोच लिया।

बेंगलुरु पुलिस भी कर चुकी है ऐसा

इससे पहले बेंगलुरु पुलिस ने भी इसी अंदाज में एक बाइक चोर को पकड़ा था। उस चोर ने भी ऑनलाइन साइट के जरिए बाइक खरीदने की इच्छा जताई थी और टेस्ट राइड के बहाने बाइक उड़ा कर ले गया। जिसके बाद पुलिस ने चोर को पकड़ने के लिए ऑनलाइन साइट पर बाइक का विज्ञापन पोस्ट किया, जिसके बाद चोर उनके चुंगल में फंस गया।       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed