इन टिप्स से आपकी गाड़ी रहेगी जाड़ों में ‘सेहतमंद’
जाड़े आते ही कारों में तमाम तरह की दिक्कतें आनी शुरू हो जाती हैं। यहां तक कि जाड़ों में कई बार गाड़ियां एक सेल्फ में भी स्टार्ट नहीं होती। लेकिन यह दिक्कत इंजन की नहीं होती बल्कि बैट्री की होती है। हम आपकों बता रहे हैं कुछ टिप्स के बारे में, ताकि जाड़ों में भी ‘सेहतमंद’ रहे आपकी कार...
रहे टायर प्रेशर मेनटेन
जाड़ों में टायर प्रेशर मेनटेन करके रखें। जाड़ों में रोड पर चलते हुए अगर टायर प्रेशर कम होगा और कार कम प्रेशर पर चलाएंगे तो टायर में क्रेक्स आ सकते हैं। वहीं टायर में प्रेशर कम होगा, तो कार के माइलेज पर भी असर पड़ेगा। इसलिए कहीं बार जाने से पहले टायर का प्रेशर जरूर चेक कराते रहें।
बैटरी में वॉटर लेवल चेक करें
जाड़ों में कार की बैटरी में वॉटर लेवल को हमेशा मेनटेन रखें, ऐसा करने से बैटरी पॉवर कम नहीं होती। वहीं जाड़ों में कई बार बैट्री के अंदर का पानी जम जाता है, जिससे करंट का फ्लो ठीक से नहीं हो पाता और बैट्री डाउन हो जाती है। इसलिए जाड़ों में कुछ अंतराल पर बैट्री के वोल्ट चैक कराते रहे हैं और बैट्री में पानी फुल रखें। अगर बैट्री ज्यादा डिस्चार्ज हो रही है, तो उसे बदल डालें।
इंजन एक मिनट तक स्टार्ट रखें
जाड़ों में इंजन को ठीक रखना है, तो गाड़ी को स्टार्ट करने के बाद कम से कम एक मिनट तक इंजन का चालू रखें। इसका फायदा यह होगा कि इंजन ऑयल तब तक गाड़ी के हर पार्ट्स में पहुंच जाता है। इसका अलावा इस एक मिनट में फ्यूल पंप भी इलेक्ट्रिकल सिस्टम को प्रेशराइज कर देता है, जिससे बैट्री पर ज्ययादा बोझ नहीं पड़ता।
कार के दरवाजों को लुब्रीकेंट रखें
जाड़ों में गाड़ी के दरवाजों को लुब्रिकेंट करते रहें। इस सीजन में आमतौर पर दरवाजे जाम हो जाते हैं, जिससे वे आवाज करने लगते हैं। इसके लिए बेहतर होगा कि WD-40 Multi-Use Product Spray लगा सकते हैं। यह ऑनलाइन अमेजन, फ्लिपकार्ट पर भी मिलता है।
कूलंट चेक करें
कार हीटर ठीक रखें
व्हाइट एचआईडी इग्नोर करें
जाड़ों के दौरान सुबह और शाम को फॉग की समस्या आती है। इसके लिए चेक करा लें कि गाड़ी की लाइट्स ठीक से काम कर रही हों। जाड़ों में व्हाइट एचआईडी लाइट्स इग्नोर करें। अगर बल्ब की रोशनी ठीक नहीं हैं, तो ज्यादा पॉवर के बल्ब लगवा लें।