{"_id":"5c63c256bdec2273a3397686","slug":"kawasaki-versys-launched-in-india-know-about-hte-features","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत में लॉन्च हुई 2019 Kawasaki Versys 1000, कीमत 10.69 लाख रुपये","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
भारत में लॉन्च हुई 2019 Kawasaki Versys 1000, कीमत 10.69 लाख रुपये
Wed, 13 Feb 2019 12:38 PM IST
भावना चौधरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
2019 kawasaki versys adventure bike
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं में लगातार बढ़ते हुए एडवेंचर के क्रेज को देखकर कावासाकी ने भारत में अपनी 2019 वर्सेस 1000 को लॉन्च कर दी है, जिसे EICMA 2018 में पेश किया गया था। बाइक की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये रखी गई है। इस कीमत के साथ वर्सेस 1000 कंपनी की सबसे सस्ती एडवेंचर टूरर बाइक बन गई है।
विज्ञापन
2019 कावासाकी वर्सेस 1000 की डिलिवरी कंपनी मार्च 2019 से शुरू कर सकती है। हालांकि डिलिवरी उन्हीं ग्राहकों को दी जाएगी, जिन्होनें नवंबर 2019 में इस बाइक की प्री-बुकिंग की थी। कावासाकी की इस बाइक में 1,043सीसी का लिक्विड-कूल्ड इन-लाइन इंजन लगाया है जो 118 बीएचपी की पावर और 102 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन
2019 kawasaki versys
बाइक को कंपनी ने कई नए बदलाव के साथ पेश किया है। जिसमें अजस्टेबल विंडस्क्रीन, एलसीडी सेमी-डिजिटल कंसोल, एलईडी हेडलाइट के साथ कावासाकी ट्रैक्शन कंट्रोल (KTRC), क्रूज कंट्रोल, कावासाकी कॉर्निंग मैनेजेमेंट फंक्शन (KCMF) और कावासाकी इंटेलिजेंट एबीएस जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं।
2019 कावासाकी वर्सेस पर्ल फ्लैट स्टारडस्ट वाइट और मेटेलिक फ्लैट स्पार्क ब्लैक कलर में उपलब्ध करायी जाएगी। जिसका मुकाबला Ducati Multistrada 950 बाइक से हो सकता है।
2019 कावासाकी वर्सेस पर्ल फ्लैट स्टारडस्ट वाइट और मेटेलिक फ्लैट स्पार्क ब्लैक कलर में उपलब्ध करायी जाएगी। जिसका मुकाबला Ducati Multistrada 950 बाइक से हो सकता है।