फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Karnataka Rebel MLA MTB Nagaraj Buys Most Expensive Rolls Royce Phantom VIII Car worth Rs 11 Crore

अयोग्य विधायक ने खरीदी देश की सबसे महंगी कार, कर्नाटक सरकार गिराने में अहम थी भूमिका

Sat, 17 Aug 2019 01:06 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 17 Aug 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Rebel MLA MTB Nagaraj Buys Most Expensive Rolls Royce Phantom VIII Car worth Rs 11 Crore
MTB Nagaraj Rolls-Royce Phantom VIII - फोटो : Twitter

कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस सरकार गिराने में अहम भूमिका निभाने वाले 17 बागी विधायकों को आप शायद भूले नहीं होंगे। जिनके इस्तीफा देने के बाद कुमारस्वामी सरकार अल्पमत में आ गई थी और बाद में इनमें से 14 विधायकों को अयोग्य करार दे दिया था। लेकिन इनमें से एक विधायक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इन बागी विधायकों में से एक विधायक ने देश की सबसे महंगी गाड़ी खरीदी है।

विज्ञापन

ऑनरोड कीमत 11 करोड़ रुपये

कर्नाटक विधानसभा स्पीकर ने कर्नाटक के होसकोट से विधायक एमटीबी नागराज को बाकी विधायकों के साथ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के चलते अयोग्य करार दिया था। वहीं अब नागराज ने हाल ही में 11 करोड़ रुपये की कीमत वाली रोल्स रॉयस फैंटम VIII लग्जरी कार खरीदी है। ये भारत की सबसे महंगी कारों में शामिल है। हालांकि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.5 करोड़ रुपये, लेकिन ऑनरोड इसकी कीमत 11 करोड़ रुपये के आसपास होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जनार्दन रेड्डी के पास भी है यह कार

Karnataka Rebel MLA MTB Nagaraj Buys Most Expensive Rolls Royce Phantom VIII Car worth Rs 11 Crore
Rolls Royce - फोटो : Twitter

रोल्स रॉयस कंपनी में फैंटम VIII में कई कस्टमाइजेशन ऑफर करती है, जिसके बाद कार की कीमत और बढ़ सकती है। हालांकि ये पता नहीं चला है कि क्या नागराज ने इस कार में कोई कस्टमाइजेशन कराने के लिए कहा है या नहीं। फिल्मी सेलिब्रिटीज या बिजनेसमैन के अलावा देश के बहुत नेताओं के पास पास इतनी मंहगी कार है। कर्नाटक में खनन के लिए चर्चित जनार्दन रेड्डी के पास भी रोल्स रॉयस फैंटम है।

विज्ञापन

1,000 करोड़ से ज्यादा संपत्ति घोषित

हालांकि नागराज के इतनी महंगी कार खरीदने से किसी को आश्चर्य नहीं हुआ है। इसकी वजह है कि वे देश की सबसे अमीर विधायकों में शामिल हैं। पिछले साल चुनावों से पहले उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 1,000 करोड़ से ज्यादा घोषित की थी। वहीं उनकी इस नई कार के बारे में तब पता चला जब कांग्रेस के एक नेता निवेदिता अल्वा ने उनकी कार के साथ फोटो ट्वीट की। इससे पहले जब एमटीवी नागराज ने विधायक पद से इस्तीफा दिया था, तब पार्टी ने उन्हें मनाने की काफी कोशिशें की थीं।

इस कार का बचपन से देखा था सपना

रिपोर्ट्स के मुताबिक नागराज ने कई लोगों से कहा था कि उनका ये कार खरीदना का बचपन का सपना है। नागराज कार खरीदने के बाद होसकोट के अनिमुक्तेश्वरा मंदिर भी गए, जिसके बाद वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से मिलने चले गए।

भारत में दोगुना टैक्स

भारत में मिलने वाली रोल्स रॉयस फैंटम कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (सीबीयू) के तौर पर बेची जाती है। वहीं इन कारों पर भारत में दोगुना टैक्स चुकाना पड़ता है। कार में हैंडक्राफ्टेड इंटीरियर और शानदार रूफलाइन होती है। यह कार अपने में कलाकृति का नमूना है। कार में ग्लास लुक वाला डेशबोर्ड मिलता है, जो इसकी कीमत को और बढ़ाता है।

मात्र 5.4 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार

Phantom मॉडल ने 16 साल तक बाजार पर राज किया है, और Phantom VIII नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल है। फैंटम VIII को न्यू-एज एलुमीनियम स्पेस फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और इसमें 6.75 लीटर का V12 ट्विन टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 563 बीएचपी का पावर और 900 एनएम का टॉर्क देता है। यह कार मात्र 5.4 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed