फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Kamalnath, the new cm of madhya pradesh loves toyota

अरबपति होते हुए भी मध्यप्रदेश के नए CM ने खरीदी थी लखटकिया नैनो

Mon, 17 Dec 2018 10:07 AM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Mon, 17 Dec 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
Kamalnath, the new cm of madhya pradesh loves toyota
Kamalnath - फोटो : social media

मध्यप्रदेश में लगभग 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री कमलनाथ आज भोपाल के जम्बूरी मैदान में मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। आपको बता दें, कमलनाथ देश के चुनिंदा अमीर नेताओं में से एक हैं। एक समय था जब शहरी विकास मंत्री के पद पर रहते हुए कमल नाथ ने दुनिया की सबसे सस्ती कार टाटा नैनो  खरीदी थी।

विज्ञापन


हालांकि, कमलनाथ के 2014 के एफिडेविट में उनके पास हिंदुस्तान एम्बेसडर और सफारी स्टॉर्म होने की भी पुष्टि होती है। आज की बात करें, तो एक वेबसाइट के मुताबिक उनके गैराज में टोयोटा की ही कारें भी हैं। जिन्हें देखकर लगता है कि उन्हें टोयोटा की कारों से बेहद प्यार है। आइए आपको विस्तार से समझाते हैं।
विज्ञापन

 

Kamalnath, the new cm of madhya pradesh loves toyota
Toyota Camry Hybrid

Toyota camry
टोयोटा कैमरी भारत की पहली मेड इन इंडिया हाइब्रिड कार है। कैमरी की बिक्री में 70 फीसदी हिस्सा हाइब्रिड का है इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों में यह कार कितनी लोकप्रिय है और लोग पर्यावरण को बचाने के लिए कितने जागरूक हैं।

इस हाइब्रिड कार में टोयोटा का डीओएचसी वीवीटी-आई 2.5 पेट्रोल इंजन लगा है  इसके इलेक्ट्रिक मोटर से 44 बीएचपी की शक्ति व पेट्रोल मोटर से 158 बीएचपी की शक्ति पैदा होती है। इस तरह से यह हाइब्रिड कार 202 बीएचपी की शक्ति देती है। इसका एआरएआई प्रमाणित माइलेज 19.6 किमी का है। इसकी कीमत करीब 31.19 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। 

Kamalnath, the new cm of madhya pradesh loves toyota
टोयोटा फॉर्चूयनर

Toyota Fortuner 
टोयोटा की यह कार भारत की सबसे दमदार एसयूवी है। कंपनी ने इस कार का नया वर्जन कुछ समय पहले लांच किया जो देखने में बेहतरीन है। टोयोटा की यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट में उपलब्ध है। टोयोटा फॉर्च्यूनर में 2982 सीसी का 4 सिलेंडर इंजन मिलता है। जो 169 बीएचपी की पावर और 360 एमएन का टार्क जनरेट करता है। इस कार की शुरूआती कीमत करीब 27 लाख रुपए है। 

विज्ञापन

Kamalnath, the new cm of madhya pradesh loves toyota
ज्योतिरादित्य सिंधिया, राहुल गांधी, कमलनाथ - फोटो : Twitter Congress @INCIndia

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की 2014 में जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कमलनाथ की कुल संपत्ति 187 करोड़ रुपये थी, जिसमें 7.09 करोड़ की चल और 181 करोड़ की अचल संपत्ति थी। जाहिर है पिछले चार सालों में इसमें बेहताशा वृद्धि हुई है। लेकिन फिलहाल का आंकड़ा नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed